कचरा नहीं, ‘सोना’ है पपीते का छिलका… फेस , स्किन, बालों के लिए रामबाण! बना सकते हैं परफेक्ट खाद

Last Updated:

Use Of Papaya Peel : पपीते का छिलका सिर्फ फेंके जाने वाला कचरा नहीं, बल्कि चेहरे, त्वचा और बालों के लिए रामबाण है। इसे सही तरीके से इस्तेमाल कर आप स्किन और हेयर के लिए प्राकृतिक ट्रीटमेंट तैयार कर सकते हैं, साथ ही यह परफेक्ट ऑर्गेनिक खाद के रूप में भी काम आता है

पपीते के छिलके से साबुन बनाने के लिए लगभग 100 ग्राम साबुन का बेस इस्तेमाल किया जाता है. साथ ही इसमें 2 आवश्यक सामग्री में शामिल हैं: 2 कप पपीते के छिलके, पीसे हुए; और 1 बड़ा चम्मच मैश किया हुआ पपीता; 1 बड़ा चम्मच ग्लिसरीन; और 1 छोटा चम्मच नारियल का तेल.

papite ka chhilka

आयुर्वेद की चिकित्सक डॉ. नेहा गोयल ने बताया कि पपीते का छिलका भी कई पौष्टिक गुणों से भरपूर होता है. हालांकि, इसे खाने की सलाह नहीं दी जाती है क्योंकि इसके छिलके में लैटेक्स मौजूद होता है. लैटेक्स के सेवन से पेट में समस्याएं या अपच जैसी परेशानियां हो सकती हैं. यही कारण है कि अधिकतर लोग पपीते का छिलका फेंक देते हैं, जबकि यह त्वचा और स्वास्थ्य के लिए कई तरह से उपयोगी हो सकता है.

papite ka chhilka

पपीते के छिलके से बने साबुन का उपयोग आप चेहरे को साफ करने और निखारने के लिए कर सकते हैं. इसमें मौजूद विटामिन-ए त्वचा के लिए एक महत्वपूर्ण पोषक तत्व है. यह नए स्किन सेल्स के निर्माण को बढ़ावा देता है और नियमित उपयोग से चेहरे के काले धब्बे, दाग-धब्बे और निशान कम करने में मदद करता है, जिससे त्वचा अधिक स्वस्थ और दमकती हुई दिखाई देती है.

papite ka chhilka

पीते में फोलिक एसिड होता है जो बालों के फॉलिकल में सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद करता है और बालों के विकास को बढ़ावा देता है. यह डैंड्रफ का इलाज भी कर सकता है और रूसी भी हट जाती है.

papita ka chhilka

पके पपीते का छिलका बालों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. इसके इस्तेमाल से आप हेयर मास्क तैयार कर सकते हैं, जो डैंड्रफ को खत्म करने में भी कारगर होता है. इसे बनाने के लिए 1 बड़ा चम्मच पिसा हुआ पपीते का छिलका, आधा कप दही और 1 बड़ा चम्मच पपीते का पल्प मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें. इस पेस्ट को बालों की जड़ों में अच्छी तरह लगाएं और लगभग 1 घंटे के लिए छोड़ दें. इसके बाद सामान्य शैंपू से बालों को धो लें.

papite ka chhilka

पपीते के छिलके से हम कई चीज बना सकते हैं लेकिन इसका प्रयोग करते समय हमें सावधानी बरतनी चाहिए. इन सावधानी में हमें जब भी हम कोई चीज बनाएं तो छिलकों की अच्छे से सफाई करें. उसके बाद ही उसका पेस्ट या फिर अन्य प्रोडक्ट बनाएं वरना इंफेक्शन फैलने का डर बना रहता है.

papite ka chhilka

अगर आप पपीते के छिलके का सही इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आप केमिकल वाले फर्टिलाइजर की जगह आप पौधों के ग्रोथ के लिए पपीते के छिलके का इस्तेमाल कर सकते हैं. क्योंकि इसमें मौजूद प्रोटीन, फाइबर और मिनरल्स प्लांट के सभी हिस्सों को मजबूत बनाने का काम करते हैं. यह जैविक खाद पौधों को काफी मजबूती प्रदान करता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

कचरा नहीं, ‘सोना’ है पपीते का छिलका… फेस , स्किन, बालों के लिए रामबाण!

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *