रिस्क से है इश्क….सरकारी नौकरी को बाय कहकर विशाल ने शुरू किया फैशन बिजनेस, अब करोड़ों में है कमाई

Last Updated:

आजकल हर कोई जहां सरकारी नौकरी के पीछे पागल है वहीं दिल्ली के रहने वाले विशाल सिंह ने ऊंचे पद के सरकारी नौकरी को लात मार कर अपना खुद का बिजनेस शुरू किया. आज इनका बिजनेस देश-विदेश तक फैला हुआ है. 50 हजार रुपए से शुरू हुआ यह बिजनेस अब डेढ़ करोड़ की टर्नओवर पर है. 

आपको बता दें कि विशाल सिंह ने बताया कि उनकी कंपनी का नाम हेम्पलूम है. यह पर्यावरण के अनुकूल फैशन को बढ़ावा दे रही है. उनकी कंपनी हेम्‍प (भांग) के रेशों का इस्‍तेमाल करके कपड़े, एक्सेसरीज और होम डेकोर के सामानों को बना रही है.

न्यूज

विशाल सिंह ने बताया कि उनके पिता हॉर्टिकल्चर डिपार्टमेंट में थे. इस विभाग में उनके पिता डायरेक्टर थे. अपने पिता की ही तरह उन्होंने भी इसी विभाग में सरकारी नौकरी की. इस नौकरी के दौरान उनके पास सरकारी गाड़ी, ड्राइवर सब था. सरकारी नौकरी के घंटे फिक्स होते हैं तो जिंदगी एकदम अच्छी चल रही थी. तभी उनके सामने एक आर्टिकल आया, जिसमें लिखा था कि आने वाले वक्त में कई राज्यों का ग्राउंड स्तर का पानी खत्म हो जाएगा.

न्यूज

तब इन्होंने सर्च किया कि आखिर कौन सी इंडस्ट्री है जो सबसे ज्यादा पानी का इस्तेमाल करती है, जिसमें टेक्सटाइल इंडस्ट्री का नाम सबसे ऊपर आया, जिसमें इन्होंने पाया कि 2100 लीटर पानी सिर्फ एक कॉटन टीशर्ट को बनाने में जाता है और उस टीशर्ट को लोग 2 से 3 दिन पहन कर फेंक देते हैं.

न्यूज

तब इन्होंने टेक्सटाइल इंडस्ट्री में ही कदम रखा. सरकारी नौकरी छोड़ दी और अपने दोस्तों की सलाह से शुरू किया इको फ्रेंडली कपड़े बनाना, जिसे भांग से कपड़े बनाना कहते हैं. यह कपड़े 100 फ़ीसदी प्राकृतिक होते हैं. विशाल सिंह ने बताया कि उन्होंने 50 हजार रुपए से इस पूरे बिजनेस की शुरुआत की थी और वर्तमान में उनका टर्नओवर 1.5 करोड़ के करीब है.

न्यूज

यूरोप और यूनाइटेड किंगडम के अलावा जल्द ही वह दुबई में भी अपने बिजनेस को फैलाएंगे. बिजनेस टू बिजनेस के तहत उनके कपड़े की रेंज 300 रुपए से लेकर 1800 रुपए प्रति मीटर के हिसाब से होती है, जबकि रिटेल में 2000 से 2200 रुपए तक यह रेंज होती है.

न्यूज

उन्होंने बताया कि अगर किसी को सफल होना है तो रोज वो शख्स यह बोले कि वह इस काम को कर चुका है या कर सकता है. अगर वह अपने मन में यह सोचेगा कि नहीं हो पाएगा तो शायद वह कभी सफल नहीं हो सकता. सफल बिजनेस को करने के लिए आपको मानसिक रूप से मजबूत होना पड़ता है.

न्यूज

शार्क टैंक इंडिया तक विशाल सिंह जा चुके हैं. उनको उनके इस अनोखे आइडिया और बिजनेस ने शार्क टैंक इंडिया के मंच तक पहुंचा दिया. आज विशाल सिंह को पूरा देश जानता है. बड़े-बड़े बिजनेसमैन जानते हैं और फिलहाल विशाल सिंह नोएडा में रहते हैं और इनका ऑफिस भी नोएडा में ही है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homebusiness

सरकारी नौकरी को बाय कहकर विशाल ने शुरू किया फैशन बिजनेस, अब करोड़ों में है कमाई

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *