MP Weather Update Live Today: MP में आफत बनी बारिश! भूस्खलन, डैम के गेट खुले, 16 जिलों में रेड अलर्ट जारी

MP Weather Update. मध्य प्रदेश में बारिश अब आफत बनती जा रही है, जिसका असर कई जिलों में देखने को मिल रहा है. शनिवार को भोपाल, इंदौर, रायसेन, राजगढ़, नीमच, उज्जैन, नर्मदापुरम और बड़वानी सहित कई जिलों में बारिश का दौरा जारी रहा. इस दौरान बड़वानी जिले के तोरणमाल में भूस्खलन हो गया, जहां बड़ी-बड़ी काटने पहाड़ से सड़क पर आ गिरी. लैंडस्लाइड के चलते सड़क पर जाम लग गया. मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के 16 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.

वहीं सीहोर जिले में बारिश और कैचमेंट एरिया में पानी आने से राजधानी भोपाल का बड़ा तालाब फुल हो गया. शनिवार को भदभदा डैम के गेट सीजन में पहली बार खोले गए. बता दें, बड़ा तालाब का वाटर लेवल अपने फुल टैंक 1666.50 फीट पर पहुंच गया, जिसके बाद भदभदा डैम के गेट खोले गए. शनिवार रविवार की दरमियानी रात राजधानी भोपाल में एक बार फिर तेज बारिश का दौर शुरू हुआ, जहां गरज-चमक के साथ बारिश होती रही. साथ ही रायसने जिले के हलाली डैम के 3 गेट तेज बारिश के बाद खोले गए, तो वहीं मंदसौर के गांधीसागर डैम के भी 3 गेट खोले गए हैं.

मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा के अनुसार, वर्तमान समय में लो प्रेशर एरिया पूर्वी मध्यप्रदेश में बना हुआ है, जिसके चलते साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी दक्षिण की ओर झुकेगा. वहीं एक मानसून ट्रफ गुना और दमोह जिलों से होते हुए लो प्रेशर एरिया से निकलकर बंगाल की खाड़ी में मिलेगी. साथ ही एक अन्य ट्रफ लाइन दक्षिण-पश्चिम मध्यप्रदेश से बंगाल की खाड़ी में जा मिलेगी.

पिछले 24 घंटे में यहां हुई बारिश
रतलाम में 128 मिमी
रायसेन (गौहरगंज) में 108 मिमी
उज्जैन (महिदपुर) में 107 मिमी
रतलाम (पिपलोदा) में 92 मिमी
इंदौर (गौतमपुरा) में 85.6 मिमी

सभी जिलों में हल्की बारिश का अलर्ट
ऑरेंज अलर्ट (अति भारी बारिश और वज्रपात): अलीराजपुर, झाबुआ, धार, रतलाम,

येलो अलर्ट (गरज-चमक के साथ भारी बारिश): सीहोर, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, उज्जैन, मंदसौर, नीमच, इंदौर और देवास

हल्की बारिश: भोपाल, विदिशा, रायसेन, राजगढ़, नर्मदापुरम, शाजापुर, आगर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर और पांढुर्णा.

तापमान का ताजा हाल
अधिकतम तापमान: ग्वालियर खजुराहो (छतरपुर) – 35.2°C (सबसे ज्यादा), उमरिया – 34.5°C, सतना – 34.4°C, रीवा – 34°C, ग्वालियर – 33.4°C
न्यूनतम तापमान: खंडवा – 17°C (सबसे कम), खरगोन – 18.8°C, पचमढ़ी (नर्मदापुरम) – 19.2°C, राजगढ़ – 20°C, बैतूल – 21.2°C

कैसा रहा बड़े शहरों का पारा
ग्वालियर – 33.4°C
जबलपुर – 32.3°C
भोपाल – 28.4°C
उज्जैन – 27.5°C
इंदौर – 26.6°C

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *