Last Updated:
जापान के लोग लंबी उम्र और फिटनेस के लिए जाने जाते हैं. उनकी हेल्दी लाइफस्टाइल और न्यूट्रिशस ब्रेकफास्ट, जिसमें मिसो सूप, नैटो, उबले चावल आदि शामिल हैं, उन्हें एक्टिव और स्वस्थ रखता है.
हाइलाइट्स
- जापानी ब्रेकफास्ट में मिसो सूप, नैटो, उबले चावल शामिल हैं.
- जापानी ब्रेकफास्ट पोषण से भरपूर और पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है.
- फ्राई और मसालेदार चीज़ों से परहेज, हल्के तेल में ग्रिल किए आइटम्स पसंद.
जापानी ब्रेकफास्ट एक बैलेंस्ड मील होता है जिसमें कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फाइबर, मिनरल्स और हेल्दी फैट्स का सही तालमेल होता है. आमतौर पर जापान में ब्रेकफास्ट में उबले चावल (गोहन), मिसो सूप, ग्रिल्ड फिश, अंडा रोल (तमागोयाकी), नैटो (फरमेंटेड सोया बीन्स), सीवीड (नोरी), और कुछ अचार जैसे आइटम्स शामिल होते हैं. ये सभी चीज़ें हल्की होती हैं, लेकिन शरीर को दिनभर की एनर्जी देने के लिए पूरी तरह सक्षम हैं. मिसो सूप में मौजूद प्रोबायोटिक्स पाचन तंत्र को दुरुस्त रखते हैं जबकि नैटो में विटामिन K2 और प्रोटीन होता है जो दिल की सेहत के लिए फायदेमंद है.
अगर आप भी जापानी ब्रेकफास्ट को अपने डेली रूटीन में शामिल करते हैं, तो ना सिर्फ आपका पाचन सुधरेगा बल्कि वज़न कंट्रोल और एनर्जी लेवल में भी सुधार महसूस होगा. आप चाहें तो मिसो सूप घर पर भी बना सकते हैं- इसके लिए चाहिए दाल जैसी दिखने वाली मिसो पेस्ट, टोफू के छोटे टुकड़े, हरी प्याज़ और थोड़ी सी सीवीड. इन सभी को गर्म पानी में मिलाकर कुछ देर उबालें और तैयार है सेहतमंद जापानी सूप.
विविधा सिंह न्यूज18 हिंदी (NEWS18) में पत्रकार हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में बैचलर और मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में ये 3 वर्षों से काम कर रही हैं. फिलहाल न्यूज18…और पढ़ें
विविधा सिंह न्यूज18 हिंदी (NEWS18) में पत्रकार हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में बैचलर और मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में ये 3 वर्षों से काम कर रही हैं. फिलहाल न्यूज18… और पढ़ें