Last Updated:
Methi ki Kheti ke Tips: अगर आप भी केला, मक्का जैसी फसल से मुनाफा नहीं कमा पा रहे हैं तो आप इस साल सितंबर के महीने में मेथी की फसल से अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं.
एक्सपर्ट कृषि अधिकारी ने दी जानकारी
लोकल 18 की टीम ने एक्सपर्ट कृषि अधिकारी से बात की तो उन्होंने बताया कि आजकल अधिकांश किसान सब्जी भाजी की खेती करना पसंद कर रहे हैं. आज हम आपको एक ऐसी सब्जी के बारे में बताएंगे जिसे एक एकड़ में लगाने पर रोजाना हजारों रुपए की कमाई शुरू हो जाती है. एक्सपर्ट कृषि अधिकारी मनोहर सिंह देवके ने जानकारी दी कि आप सितंबर महीने में मेथी की भाजी की खेती कर सकते हैं. एक एकड़ में आपको 8 से 10 किलो बीज लगाने होते हैं, 2 से 3 सेंटीमीटर की दूरी पर बीज लगाने होते हैं और 8 से 10 दिन में सिंचाई करनी होती है. खरपतवार का ध्यान रखना होगा और अगर आप इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखते हैं तो 2 महीने में यह सब्जी तैयार हो जाती है, जिसे रोज बेचकर आप हजारों रुपए कमा सकते हैं. एक एकड़ में मेथी की भाजी की खेती करने के लिए 20 से 25000 रुपए की लागत लगती है और आप 1 लाख से डेढ़ लाख रुपए तक कमा सकते हैं.
2 महीने में सब्जी होती है तैयार
यदि आपने सितंबर के महीने में मेथी की भाजी के बीज लगाए हैं तो अक्टूबर और नवंबर में मेथी की भाजी लगना शुरू हो जाती है. इसके बाद आप इसे रोज तोड़कर बेच सकते हैं और हजारों रुपए की कमाई कर सकते हैं.
Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें
Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,… और पढ़ें
.