Last Updated:
Success Story: ‘कबाड़ से करोड़ों रुपये..’ सोचने में आपको भले ही ये अजीब लग रहा होगा लेकिन आज हम आपको एक ऐसे ही ब्यूटी ब्रांड के बारे में बताएंगे जो भारत की मशहूर एक्ट्रेस ने शुरू किया. इस ब्रांड ने 3800 करोड़ र…और पढ़ें

लेकिन इस सफलता का राज उनके प्रोडक्ट्स से ज्यादा उनकी स्मार्ट सोच और अनोखे तरीके में है. असल में हम बात कर रहे हैं प्रियंका चोपड़ा की. उनके हेयरकेयर ब्रांड एनोमली (Anomaly Haircare) की 2023 में 429 मिलियन यूरो यानी करीब 3800 करोड़ रुपये की कमाई की हुई है. प्रियंका ने काइली जेनर और सेलेना गोमेज जैसे बड़े नामों को पछाड़कर यह मुकाम हासिल किया है.
कबाड़ से बनाया करोड़ों का बिजनेस
एनोमली हेयरकेयर में शैंपू, कंडीशनर, हेयर मास्क जैसे कई प्रोडक्ट्स हैं. लेकिन इस ब्रांड की सबसे खास बात है इसकी पैकेजिंग. प्रियंका ने अपने प्रोडक्ट्स की बोतलों को 100 फीसदी कबाड़ से बने प्लास्टिक से बनाया है. यानी जो प्लास्टिक कचरे में फेंका जाता है, उससे ये बोतलें तैयार की गई हैं. आमतौर पर ब्रांड्स अपनी पैकेजिंग को चमकदार और आकर्षक बनाने में लाखों रुपये खर्च करते हैं, लेकिन प्रियंका ने इसका उल्टा रास्ता चुना. उन्होंने बोतल को साधारण रखा और उस पर साफ-साफ लिखा, “पैकेजिंग पर कम खर्च, प्रोडक्ट की क्वालिटी पर ज्यादा ध्यान.” बोतल के पीछे भी लिखा है, “पतली बोतल, कम प्लास्टिक.”
दुनिया भर में मिली पब्लिसिटी
कब लॉन्च हुआ था ये ब्रांड?
यह कहानी सिर्फ प्रियंका की बिजनेस समझ की नहीं, बल्कि ये भी दिखाती है वह ये समझती हैं कि लोग आजकल न सिर्फ अच्छे प्रोडक्ट्स चाहते हैं, बल्कि पर्यावरण की भी चिंता करते हैं. अगर एनोमली इसी तरह आगे बढ़ता रहा, तो जल्द ही यह रिहाना के ब्रांड को पछाड़कर नंबर वन बन सकता है. प्रियंका ने साबित कर दिया कि सही सोच और मेहनत से कबाड़ भी करोड़ों की कमाई कर सकता है.
.