बरसात के मौसम में तेजी से फैल रही है यह गंभीर बीमारी, यहां जानें उपचार

Last Updated:

Mau News: डॉ उत्तम कुमार बताते हैं कि स्कैबीज तेजी से फैलने वाली बीमारी है जिसे गांव में लोग खुजली कहते हैं. यह देखा जाता है अक्सर बरसात के मौसम में तेजी से फैलती है.

मऊ: बरसात का मौसम चल रहा है और स्कैबीज की बीमारी तेजी से फैल रही है. अगर आपको या आपके परिवार में किसी को स्कैबीज है तो सावधान हो जाएं, क्योंकि यह बीमारी पूरे परिवार में फैल सकती है और सभी को परेशानी में डाल सकती है. छोटी सी समस्या बड़ी समस्या का रूप ले सकती है और काफी मुश्किलें पैदा कर सकती है.

बरसात में तेजी से फैलता है

लोकल 18 से बात करते हुए सीएचसी के डॉक्टर उत्तम कुमार बताते हैं कि स्कैबीज तेजी से फैलने वाली बीमारी है, जिसे गांव में लोग खुजली कहते हैं. यह बीमारी अक्सर बरसात के मौसम में तेजी से फैलती है. यह बीमारी सिर्फ आपको ही नहीं, बल्कि आपके पूरे परिवार को हो सकती है. यह छुआछूत की बीमारी है, यानी एक दूसरे के छूने से फैलती है और संपर्क में आने से होती है.

क्या है लक्षण

इस बीमारी का मुख्य लक्षण है हाथों पर चीकोटा आना, खुजली होना और दाने हो जाना. इस बीमारी में हाथ के पंजों, बाजू और शरीर के कई हिस्सों पर दाने हो जाते हैं और खुजली होने लगती है. अगर आप इस बीमारी से ग्रसित हैं तो अन्य लोगों के संपर्क में ना आएं, वरना आप जिन लोगों के बीच जाएंगे, उन सभी को इस बीमारी से ग्रसित कर सकते हैं.

क्या है उपचार

अगर आप चाहते हैं कि यह बीमारी जल्दी ठीक हो जाए, तो किसी भी सरकारी अस्पताल या फार्मेसी से एक लोशन लें और उसे शरीर पर लगाकर 24 घंटे छोड़ दें. अगले दिन उसे धो लें और गर्म पानी में अच्छा डिटर्जेंट पाउडर डालकर सभी कपड़ों को धो लें. सिर्फ अपने ही नहीं, परिवार के सभी सदस्यों के कपड़ों को भी धो लें, ताकि किसी प्रकार की समस्या ना रह जाए. एक छोटी सी गलती आपके पूरे परिवार पर भारी पड़ सकती है. यह बीमारी दिखने में आम लगती है, लेकिन परेशानी ज्यादा बढ़ा देती है. यह खुजली दिन में कम, लेकिन रात में ज्यादा होती है, जिससे आपकी परेशानी बढ़ सकती है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

बरसात के मौसम में तेजी से फैल रही है यह गंभीर बीमारी, यहां जानें उपचार

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *