सफेद बालों से नहीं मिल पा रहा है छुटकारा? तो आजमाकर देखें ये घरेलू नुस्खा, कुछ ही दिनों में दिखेगा असर

Last Updated:

White Hair Home Remedies: यह घरेलू मिश्रण बालों को नेचुरल रूप से काला करने में मदद करता है. यह नुस्खा स्कैल्प को पोषण देता है, जड़ों को मजबूत करता है और समय से पहले सफेद होने से रोकता है. (रिपोर्ट:मोहन/बुरहानपुर)

आजकल सफेद बालों की समस्या आम हो गई है. यदि आप भी सफेद बाल की समस्या से परेशान हैं, तो आज हम आपको यह ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में बताने के लिए जा रहे हैं कि यह नुस्खा आपके किचन में मौजूद वस्तुओं से ही आप आपके घर पर कर सकते हैं.

premature grey hair

आपके बाल नेचुरल काले दिखने लगेंगे. आपको कोई मेहंदी भी नहीं लगाना पड़ेगी. आज हम आपको एक्सपर्ट आयुर्वेदिक डॉक्टर के अनुसार सही जानकारी बताने जा रहे हैं. आप यदि रोजाना इसका इस्तेमाल करते हैं तो 1 महीने में ही आपको फर्क दिखने लगेगा.

Hair Care Tips

आयुर्वैदिक एक्सपर्ट डॉक्टर दीपांकर अत्रे ने बताया कि यदि आप भी सफेद बाल की समस्या से परेशान हो गए हैं, तो आप यह घरेलू नुस्खा अपनाकर आपके घर में ही बालों को आसानी से काले कर सकते हैं.

onion hair oil

आपको प्याज के छिलके लेना है और उनको तब तक भुजना है, जब तक वह काले नहीं हो जाए. वह काले हो जाए, तो उसको पीस लें.

उसके अंदर दो से तीन चम्मच नारियल का तेल मिलाकर मिश्रण बना लें और हथेली पर लेकर बालों पर अच्छे से रगड़े उसके बाद 10 मिनट बाद सर को धो लें.

यदि आप यह रोजाना सुबह के समय में नहाने से पहले करते हैं, तो आपके 1 महीने में बाल काले हो जाएंगे.

फाइल

नारियल तेल बालों को काला करता है. यह स्कैल्प को गहराई से पोषण देता है और बालों की जड़ों को मजबूत बनाने का काम करता है.

त्वचा और बालों के लिए अच्छी

जिसमें विटामिन और फैटी एसिडस पाए जाते हैं, जो बालों के नेचुरल रंगों को सुधारने का काम करते हैं. इससे समय से पहले सफेद बाल नहीं होते हैं. साथ ही बाल लंबे समय तक काले और घने बने रहते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

सफेद बालों से नहीं मिल पा रहा है छुटकारा? तो आजमाकर देखें ये घरेलू नुस्खा

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *