Last Updated:
Ways to Get Rid of Centipedes: बरसात में घरों में नमी बढ़ने से कनखजूरे आसानी से बाथरूम, किचन और यहां तक कि बिस्तर तक पहुंच जाते हैं. इनसे डर और संक्रमण का खतरा बढ़ता है. खाने वाला नमक, कपूर, नीम का तेल, सिरका-नींबू का स्प्रे और बोरिक पाउडर जैसे घरेलू उपाय इनसे छुटकारा दिला सकते हैं. टूथपेस्ट, प्याज का रस और रिफाइंड ऑयल भी कारगर हैं. ये उपाय आसान, सस्ते और बिना साइड इफेक्ट के हैं.
बरसात के मौसम में घरों में नमी और गीलापन बढ़ने से कनखजूरे आसानी से अंदर आ जाते हैं. ये बाथरूम, किचन और बिस्तर तक पहुंच जाते हैं, जिससे डर और संक्रमण का खतरा बढ़ता है. ऐसे में कुछ घरेलू नुस्खों से इन्हें मिनटों में घर से बाहर किया जा सकता है.

खाने वाला नमक कनखजूरे के शरीर की नमी सोख लेता है, जिससे वे तुरंत खत्म हो जाते हैं. दरारों में नमक डालना कारगर उपाय है. वहीं कपूर का पाउडर या जलता हुआ कपूर कमरे के कोनों में रखने से भी कनखजूरे नजदीक नहीं आते और घर सुरक्षित बना रहता है.

इसके अलावा नीम के तेल की तेज गंध कनखजूरे को बर्दाश्त नहीं होती. कॉटन बॉल में तेल लगाकर कोनों में रखने से वे भाग जाते हैं. इसके अलावा सिरका और नींबू का मिश्रण स्प्रे करने से भी कीड़े तुरंत गायब हो जाते हैं. यह तरीका घर को कीटाणुरहित भी बनाता है.

वहीं, बोरिक पाउडर कनखजूरे के लिए जहरीला होता है. इसे छिड़कने से वे मिनटों में मर जाते हैं, लेकिन इसे बच्चों से दूर रखना चाहिए. वहीं रसोईघर में दिखने पर सीधे रिफाइंड ऑयल डालने से कनखजूरा तुरंत छटपटाने लगता है और धीरे-धीरे खत्म हो जाता है.

टूथपेस्ट और डिटर्जेंट पाउडर की गंध कनखजूरे को बिल्कुल पसंद नहीं आती. इसका छिड़काव करने से वे भाग जाते हैं. इसी तरह प्याज को पानी में घोलकर उसका रस स्प्रे करने पर भी घर से कीड़े छिप जाते हैं. यह एक आसान और किफायती घरेलू तरीका है.

अगर गलती से कनखजूरा चेहरे या शरीर से चिपक जाए तो घबराने की जरूरत नहीं है. उसके पास चीनी डाल देने पर वह तुरंत मर जाता है. यह घरेलू उपाय आपात स्थिति में तुरंत राहत पहुंचा सकता है और लोगों को बड़े खतरे से बचा लेता है.
.