Last Updated:
Curry Leaves Health Benefits: नागौर के हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. विश्वास वर्मा के अनुसार, सुबह खाली पेट करी पत्ता चबाना पाचन सुधारने, वजन घटाने, त्वचा निखारने और बालों को मजबूत बनाने में बेहद फायदेमंद है. इसमें मौजूद …और पढ़ें
हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. विश्वास वर्मा के अनुसार करी पत्ते सुबह-सुबह चबाने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है. यह पेट की गैस, कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है. इसमें मौजूद प्राकृतिक तत्व पेट को हल्का रखने और भोजन को सही तरीके से पचाने में सहायक होते हैं. इसके अलावा करी पत्ते शरीर के मेटाबॉलिज्म को तेज करते हैं, जिससे कैलोरी तेजी से बर्न होती है. अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो यह आपकी डाइट में शामिल होना चाहिए. यह शरीर में जमा अतिरिक्त चर्बी को गलाने में मदद करता है और मोटापा नियंत्रित करता है.
हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, करी पत्ते एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं, जो त्वचा को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं. इन्हें बासी मुंह चबाने से चेहरे की झुर्रियां कम होती हैं और स्किन पर नैचुरल ग्लो आता है. साथ ही मुंहासे और अन्य त्वचा संबंधी समस्याओं से भी राहत मिलती है. करी पत्तों में विटामिन A और C के साथ-साथ आयरन और कैल्शियम भी पाया जाता है. ये पोषक तत्व बालों की जड़ों को मजबूत बनाते हैं, जिससे बाल झड़ना कम होता है. साथ ही यह बालों को घना, मुलायम और चमकदार बनाने में सहायक है.
करी पत्ते कोलेस्ट्रोल लेवल को संतुलित रखने में मदद करते हैं. नियमित रूप से इसका सेवन करने से बैड कोलेस्ट्रोल कम होता है और दिल की सेहत बेहतर बनी रहती है. करी पत्ते में विटामिन A, B, C और E मौजूद होते हैं. इसके अलावा इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और आयरन जैसे मिनरल्स भी पाए जाते हैं. यही कारण है कि इसे सुपरफूड की श्रेणी में रखा जाता है.
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.