Last Updated:
Tips to Avoid Vomiting While Travelling: सफर के दौरान उल्टी या चक्कर जैसी समस्याएं आम हैं, लेकिन पुदीने के पत्तों से इनसे आसानी से बचा जा सकता है. पुदीने की ताजगी दिमाग और पेट को राहत देती है. ताजे पत्ते, पुदीना रस, या पाउडर साथ रखना फायदेमंद है. साथ ही, हल्का खाना, खुली हवा और नींबू-नमक जैसी सावधानियां सफर को आसान बनाती है.
कई लोगों को कार, बस या ट्रेन में सफर करते वक्त उल्टी आने लगती है या बहुत तेज़ घबराहट महसूस होती है. खासकर जब सफर लंबा हो या रास्ता उबड़-खाबड़ हो, तब ये परेशानी और बढ़ जाती है.लेकिन अगर आप बार-बार दवाइयों से परेशान हो गए हैं तो एक छोटा सा घरेलू उपाय आपकी ये टेंशन दूर कर सकता है.

आपको बस इतना करना है कि जब भी सफर पर जाएं, अपने बैग में कुछ ताजे पुदीने के पत्ते रख लें. जैसे ही घबराहट, चक्कर या उल्टी जैसा महसूस हो, तुरंत 2-3 पत्ते निकालकर चबाना शुरू कर दीजिए. पुदीने की ठंडी और ताजी खुशबू दिमाग को शांत करती है और पेट को भी राहत देती है.

यह नुस्खा एकदम आसान, सस्ता और बिना किसी साइड इफेक्ट वाला है. खास बात ये है कि बच्चों और बुजुर्गों के लिए भी यह बिल्कुल सुरक्षित है. कई लोग पुदीने को पीसकर उसका रस भी साथ ले जाते हैं.

कई लोग पुदीने को पीसकर उसका रस भी साथ ले जाते हैं या पुदीने की चाय बनाकर थर्मस में रख लेते हैं. आप चाहें तो पुदीने का पाउडर बनाकर एक छोटी डिब्बी में रख सकते हैं, जो बहुत कम जगह घेरता है.

इसके अलावा सफर में और भी कुछ बातों का ध्यान रखें. भारी खाना खाने से बचें, खिड़की के पास बैठें ताकि ताजी हवा मिलती रहे. नींबू और काला नमक साथ रखें. ध्यान भटकाने के लिए हल्का म्यूजिक सुनें या किसी से बात करें.

अगली बार जब भी यात्रा पर निकलें, पुदीने के पत्ते जरूर साथ रखें. यह छोटा सा उपाय आपके सफर को आरामदायक बना देगा और आपको बार-बार उल्टी की दिक्कत से छुटकारा मिलेगा.
.