यौन संबंध बनाते समय इन 5 बातों का रखें ध्यान, बीमारियों का नहीं रहेगा खतरा, रिश्ते में भी आएगी मिठास !

Tips To Make Physical Relations Safely: यौन संबंध बनाते वक्त कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है, क्योंकि इस दौरान जरा सी गलती सेक्सुअल ट्रांसमिटेड डिजीज (STDs) का खतरा बढ़ा देती है. यौन संबंध एक शारीरिक ही नहीं, बल्कि मानसिक और भावनात्मक जुड़ाव का माध्यम भी होता है. अगर आप पार्टनर के साथ सुरक्षित तरीकों से यौन संबंध नहीं बनाएंगे, तो यह रिश्ते में मिठास लाने के बजाय बीमारियों और तनाव का कारण बन सकता है. HIV, सिफिलिस, क्लैमाइडिया, गोनोरिया जैसी सेक्सुअल ट्रांसमिट होने वाली डिजीज असुरक्षित यौन संबंध बनाने से कई गुना बढ़ जाती हैं. इसलिए हर व्यक्ति को फिजिकल रिलेशंस से जुड़ी सेफ्टी टिप्स जरूर जान लेनी चाहिए.

यौन संबंध बनाने वक्त इन 5 बातों का रखें ध्यान | Tips To Follow During Physical Relation

कंडोम का करें यूज – कंडोम न केवल अनचाही प्रेग्नेंसी से बचाता है, बल्कि यह सेक्सुअली ट्रांसमिटेड डिजीज से बचाव में भी बेहद असरदार होता है. पुरुष और महिला दोनों के लिए कंडोम उपलब्ध हैं और इनका सही उपयोग यौन स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करता है. अपने साथी के साथ खुलकर इस बारे में बातचीत करें और कंडोम का यूज करना शुरू करें.

हाइजीन का रखें ध्यान – यौन स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में हाइजीन की भूमिका बेहद अहम होती है. यौन संबंध बनाने से पहले और बाद में हाथ धोना, प्राइवेट पार्ट्स को साफ रखना और साफ बिस्तर का उपयोग करना संक्रमण के खतरे को कम करता है. महिलाओं को खासतौर पर यूरिन पास करने की सलाह दी जाती है, ताकि UTI जैसी समस्याएं न हों. निजी अंगों की सफाई के लिए गुनगुने पानी का उपयोग करें.

पार्टनर से खुलकर बात करें – किसी भी रिश्ते को मजबूत बनाने की नींव बातचीत है. यौन संबंध से पहले अपने पार्टनर के स्वास्थ्य, उनकी सीमाएं और इच्छाओं के बारे में खुलकर बात करें. अगर किसी को पहले से यौन रोग से पीड़ित हो या कोई इलाज चल रहा हो, तो उसके बारे में भी बताएं. जब दोनों पार्टनर मानसिक रूप से सहज होते हैं, तो न केवल संबंध स्वस्थ होता है, बल्कि रिश्ते में भरोसा और मिठास भी बनी रहती है.

नियमित स्वास्थ्य जांच करवाएं – अगर आप सेक्सुअली एक्टिव हैं, तो यह बहुत जरूरी है कि आप समय-समय पर यौन रोगों की जांच कराएं, भले ही कोई लक्षण न हों. कई STDs ऐसे होते हैं, जो शुरुआत में बिना लक्षण के रहते हैं और बाद में गंभीर रूप ले सकते हैं. HIV, हेपेटाइटिस B, हेपेटाइटिस C, सिफिलिस की स्क्रीनिंग कराना न केवल खुद के लिए बल्कि अपने साथी की सुरक्षा के लिए भी जरूरी है. ये जांचें आसानी से उपलब्ध हैं.

फीलिंग्स को अहमियत दें – यौन संबंध केवल शारीरिक क्रिया नहीं है, बल्कि इसमें भावनाओं की गहराई और मानसिक जुड़ाव भी शामिल होता है. अगर किसी साथी के साथ भावनात्मक तालमेल नहीं है, तो वह संबंध केवल एक अस्थायी सुख बनकर रह जाता है. रिश्ते में प्रेम, आदर और समझदारी बहुत जरूरी है, तभी यौन संबंध में भी संतुष्टि और मिठास बनी रहती है.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *