Last Updated:
Contact Lens Safety Tips: आजकल लोग शादी और पार्टी लुक के लिए कॉन्टैक्ट लेंस का ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं. लेकिन इसके गलत उपयोग से आंखों में गंभीर इंफेक्शन और अंधापन तक का खतरा हो सकता है. जानिए कॉन्टैक्ट लैंस …और पढ़ें
कॉन्टैक्ट लैंस लगाते समय बरतने वाली सावधानियां
लेंस लगाने से पहले आपके हाथ और लेंस अच्छी तरह से साफ होने चाहिए. गर्मी से बचाने के लिए लेंस को चूल्हे के पास नहीं रखना चाहिए. सोने से पहले लेंस निकालना बेहद जरूरी है, अन्यथा यह इंफेक्शन का कारण बन सकता है जो आंखों की पुतलियों को नुकसान पहुंचा सकता है.
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून स्थित दून अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ सुझील ओझा ने बताया कि आज के समय में महिलाएं कॉन्टैक्ट लेंस का ज्यादा इस्तेमाल कर रही हैं. लेकिन लेंस का इस्तेमाल करते समय हाइजीन का पूरा ध्यान रखना जरूरी है.
डॉ सुझील ओझा के अनुसार, कॉन्टैक्ट लेंस भले ही ट्रेंड में हो, लेकिन कई मामलों में इसके गलत उपयोग से आंखों में गंभीर नुकसान देखा गया है. उदाहरण के तौर पर ऐक्ट्रेस जैस्मीन भसीन की आंखों में लेंस के चलते भयंकर इंफेक्शन हो गया था. उन्होंने कहा कि कभी भी रात को लेंस लगाकर सोना नहीं चाहिए. लापरवाही से फ्लेश ईटिंग पैरासाइट यानी मांसभक्षी परजीवी आंखों को नुकसान पहुंचा सकते हैं, जिससे आंखों की रोशनी भी जा सकती है.
डॉ ओझा ने बताया कि यदि कॉन्टैक्ट लेंस सही तरीके से पहना और साफ किया जाए तो यह पूरी तरह सुरक्षित है. हमेशा वॉशेबल ड्रॉप से लेंस को साफ करना जरूरी है. धूल या अन्य कण आंखों में गिर जाए तो उसे मसलने की गलती न करें. सॉल्यूशन से साफ करने के बाद ही लेंस पहनें.
कौन से लक्षण दिखें तो तुरंत इलाज कराएं
अगर कॉन्टैक्ट लेंस लगाने के बाद आंखों में जलन, लालपन या कोई अन्य परेशानी हो रही है, तो बिना देर किए तुरंत डॉक्टर से सलाह लें. समय पर इलाज से गंभीर इंफेक्शन और आंखों के नुकसान को रोका जा सकता है.
पिछले 5 साल से मीडिया में सक्रिय, वर्तमान में News18 हिंदी में कार्यरत. डिजिटल और प्रिंट मीडिया दोनों का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें लिखना और पढ़ना पसंद है.
पिछले 5 साल से मीडिया में सक्रिय, वर्तमान में News18 हिंदी में कार्यरत. डिजिटल और प्रिंट मीडिया दोनों का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें लिखना और पढ़ना पसंद है.
.