Mung Khane Ke Fayde: साधारण दाल नहीं… पोषक तत्वों की फैक्ट्री ही समझिए जनाब, सेवन करने से होंगे अनगिनत फायदे

Mung khane ke fayde: सेहतमंद रहने के लिए दालों का सेवन फायदेमंद है. तमाम पोषक तत्वों से भरपूर दालें सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं. मूंग दाल इनमें से एक है. इसमें पोषक तत्वों की अच्छी-खासी मात्रा होती है. मूंग में मौजूद हेल्दी गुणों के कारण इसे दालों का राजा भी जाता है. यह दाल स्वाद, पौष्टिकता और पाचन के लिहाज़ से सबसे उत्तम है. मूंग दाल वात, पित्त और कफ तीनों दोषों को संतुलित रखने में प्रभावी है. इस कारण, मूंग दाल को आयुर्वेद में त्रिदोष नाशक बताया गया है. इस दाल को आप सब्जी, सलाद या फिर रात को भिगोकर खा सकते हैं. अब सवाल है कि आखिर मूंग दाल खाने के फायदे क्या हैं? मूंग दाल में कौन से पोषक तत्व होते हैं? मूंग दाल किन बीमारियों में फायदेमंद? आइए जानते हैं इस बारे में-

इन पोषक तत्वों से भरपूर है मूंग

मूंग दाल में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, फाइबर, आयरन, कैल्शियम और फोलिक एसिड पाया जाता है. ये सभी तत्व शरीर को एनर्जी देने, मांसपेशियों को मजबूत बनाने और ओवरऑल हेल्थ को बेहतर बनाए रखने में सहायक हैं. यह दाल हल्की और सुपाच्य होती है, इसलिए पाचन तंत्र को आराम देती है और कब्ज, गैस, अपच जैसी समस्याओं में राहत प्रदान करती है.

मूंग दाल का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे यह डायबिटीज के मरीजों के लिए भी अच्छी मानी जाती है. इसमें मौजूद फाइबर और प्रोटीन लंबे समय तक पेट भरा रखने का अहसास कराते हैं, जिससे भूख बार-बार नहीं लगती और वजन नियंत्रण में मदद मिलती है.

भिगोई कच्ची मूंग दाल खाने के फायदे

पाचन सुधारे: खाली पेट भिगोई ग्रीन मूंग खाने से पाचन तंत्र को लाभ मिलता है. मूंग में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जो आंतरिक सफाई और बेहतर पाचन में मदद करती है. यह कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करने में भी सहायक है.

वजन घटाए: ग्रीन मूंग में लो कैलोरी और ज्यादा फाइबर होता है, जिससे आपको लंबे समय तक तृप्ति का अहसास होता है. यह खाने की इच्छा को कम करने में मदद कर सकता है और वजन घटाने की प्रक्रिया को सपोर्ट कर सकता है.

एनर्जी बढ़ाए: मूंग दाल में मौजूद तत्व एनर्जी बढ़ाने में भी कारगर हैं. बता दें कि, मूंग में हाई प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट होते हैं, जो एनर्जी लेवल को बनाए रखने में मदद करते हैं. सुबह खाली पेट इसे खाने से पूरे दिन के लिए ऊर्जा का भंडार मिल सकता है.

इम्यूनिटी बूस्ट करे: इम्यून सिस्टम को मजबूती देने में भी मूंग फायदेमंद है. बता दें कि, भिगोई हुई मूंग में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को सशक्त बनाते हैं और शरीर को कई बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं.

हार्ट के लिए हेल्दी: हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, मूंग में कम सोडियम और हाई पोटेशियम की मात्रा होती है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में सहायक है. इसके रेगुलर सेवन से दिल की सेहत को बनाए रखना आसान हो जाता है.

इन बीमारियों में कारगर: ग्रीन मूंग में मौजूद विटामिन और मिनरल्स त्वचा को पोषण प्रदान करते हैं, जिससे ये चेहरे की चमक को बनाए रखते हैं. इसके अलावा, एलर्जी और सूजन में कमी और हड्डियों को मजबूती देने में भी कारगर है.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *