Kamar Dard Ka Gharelu Upay: बैठना-उठना हो गया मुश्किल! पीठ और कमर दर्द को दूर करेगा ये 5 घरेलू उपाय

Last Updated:

Kamar Dard Ka Gharelu Upay: अगर आप भी लंबे समय से कमर दर्द से परेशान हैं तो दवाओं के सेवन से पहले एक बार इन सिंपल घेरलू उपायों को आजमाएं. ये 5 आसान घरेलू उपाय आपकी पीठ और कमर को आराम देंगे.

बैठना-उठना हो गया मुश्किल! कमर दर्द को दूर करेगा ये 5 घरेलू उपायअदरक सिर्फ स्वाद ही नहीं बढ़ाता, बल्कि इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी कंपाउंड दर्द और सूजन को कम करने में मदद करते हैं.
Home Remedies For Back Pain: कमर दर्द(back pain) आजकल हर उम्र के लोगों की आम समस्या बन गई है. चाहे घंटों ऑफिस में बैठकर काम करना हो, घर के कामकाज में झुकना हो या गलत पोस्चर में बैठना – वजह कोई भी हो सकती है. महिलाओं में यह समस्या प्रेग्नेंसी के बाद भी देखने को मिलती है. कई लोग दवाइयों या पेनकिलर के सहारे दर्द से राहत पाने की कोशिश करते हैं, लेकिन बार-बार दवा खाना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है. ऐसे में घरेलू नुस्खे मददगार साबित हो सकते हैं. आइए जानते हैं वे आसान उपाय, जो कमर दर्द में राहत दिला सकते हैं.

कमर दर्द से राहत दिलाने वाले घरेलू उपाय(Kamar Dard Ka Gharelu Upay)–

अदरक का काढ़ा
अदरक सिर्फ स्वाद ही नहीं बढ़ाता, बल्कि इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी कंपाउंड  दर्द और सूजन को कम करने में मदद करते हैं. एक गिलास पानी में आधा चम्मच काली मिर्च, 3-4 लौंग और एक चम्मच अदरक पाउडर डालकर उबाल लें. इसे चाय की तरह पिएं. नियमित सेवन करने पर कमर दर्द से राहत मिल सकती है.

तुलसी का काढ़ा
तुलसी के पत्तों में प्राकृतिक रूप से दर्द और सूजन कम करने वाले गुण होते हैं. एक गिलास पानी में एक मुट्ठी तुलसी के पत्ते डालकर उबालें और इसमें थोड़ा सा काला नमक मिलाएं. इसे पीने से कमर दर्द में आराम मिलता है और शरीर को भी एनर्जी मिलती है.

लहसुन और सरसों का तेल
लहसुन कमर दर्द के लिए किसी औषधि से कम नहीं है. एक कटोरी सरसों का तेल लें और उसमें 6-7 लहसुन की कलियां छिलके समेत कूटकर डाल दें. तेल को धीमी आंच पर पकाएं, जब लहसुन जलकर काला हो जाए तो इसे ठंडा कर कांच की बोतल में स्टोर कर लें. कमर दर्द होने पर इससे हल्की मालिश करें. यह तेल मांसपेशियों को आराम देता है और दर्द जल्दी कम करता है.

सेंधा नमक से सिकाई
सेंधा नमक दर्द और सूजन में राहत देने के लिए जाना जाता है. सेंधा नमक में थोड़ा पानी डालकर पेस्ट बना लें और कमर पर लगाएं. चाहें तो तवे पर कपड़ा गर्म करके उससे कमर की सिकाई भी कर सकते हैं. यह तरीका कमर दर्द और जकड़न दोनों से राहत दिलाता है.

इसे भी पढ़ें: Healthy Breakfast Recipe: कद्दू की सब्ज़ी नहीं पसंद? बनाएं टेस्टी लौकी थेपला, बच्चे भी मांग-मांगकर खाएंगे

पोस्चर पर ध्यान दें
कमर दर्द से राहत पाने के लिए घरेलू नुस्खों के साथ-साथ अपनी बॉडी पोस्चर पर भी ध्यान दें. बैठते या खड़े होते समय कमर को सीधा रखें. लंबे समय तक एक ही पोजीशन में बैठने से बचें. रोजाना हल्की एक्सरसाइज और योगासन जैसे भुजंगासन और मकरासन करने से भी कमर मजबूत होती है.

कब लें डॉक्टर की सलाह?
अगर इन घरेलू नुस्खों को अपनाने के बाद भी दर्द कम न हो या दर्द बढ़ता जाए तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें. हो सकता है कि यह किसी गंभीर समस्या का संकेत हो.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

बैठना-उठना हो गया मुश्किल! कमर दर्द को दूर करेगा ये 5 घरेलू उपाय

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *