बुरहानपुर में केले के दाम गिरने से किसान परेशान: साल में तीन महीने के लिए एमएसपी लागू करने की मांग; कलेक्टर को भेजा पत्र – Burhanpur (MP) News

बुरहानपुर में किसानों और व्यापारियों ने केले की फसल पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की मांग की है। केला नीलामी सभागृह में आयोजित बैठक में व्यापारी, किसानों ने कहा कि साल में 2-3 महीने केले के दाम काफी कम हो जाते हैं। शेष 9-10 महीने दाम सामान्य रहते

.

बैठक में केला उत्पादक संगठन के अध्यक्ष राजेंद्र चौकसे ने एमएसपी लागू करने की मांग की। किसानों ने कलेक्टर को पत्र भेजकर केला नीलामी में उचित मूल्य और निर्धारित मापदंडों के आधार पर नीलामी प्रक्रिया कराने की मांग की है।

नीलामी प्रक्रिया को तुरंत ऑनलाइन करने की मांग किसानों की प्रमुख मांगों में कृषि उपज मंडी में सभी केला गाड़ियों की नीलामी मंडी बोर्ड पर कराना शामिल है। साथ ही नीलामी प्रक्रिया को तुरंत ऑनलाइन करने की मांग की गई है। इससे किसानों को नीलामी की लाइव जानकारी मिल सकेगी।

किसान का मोबाइल नंबर-न्यूनतम भाव का विवरण रखा जाए व्यापारियों से अनुरोध किया गया है कि वे गाड़ियों पर उचित बोली लगाएं। नीलामी में पारदर्शिता बनी रहे और नीलामी के बाद भाव कम न हों। नीलाम बोर्ड पर माल का पूरा विवरण, किसान का मोबाइल नंबर और न्यूनतम भाव का विवरण रखा जाए।

व्यापारियों को सलाह दी गई है कि वे सावदा और भुसावल के बॉक्स व्यापारियों की तरह अपने स्टाफ को भेजकर माल का निरीक्षण करवा लें। केला ग्रुप को भी अपने इंचार्ज और स्टाफ को नियंत्रित रखने को कहा गया है, जिससे व्यापारियों और किसानों के बीच तालमेल बना रहे।

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *