Last Updated:
How to whiten your tooth: अगर आपके दांत पीले और भद्दे लग रहे हैं तो यहां डॉक्टर रिकमेंडेड 5 टिप्स को जान लें. इससे आपका पूरा ओरल हेल्थ दुरुस्त रहेगी.
हाइलाइट्स
- दांतों में किसी तरह की बीमारी न हो इसके लिए हमेशा चौकन्ना रहना बहुत जरूरी है.
- दांतों को हेल्दी रखने के लिए सही तरीके से दांतों की सफाई करना सबसे आवश्यक है.
- दांतों को हेल्दी रखने के लिए डेटिंस्ट डॉ. कोम्मलु तेजावथ आसान टिप्स बता रहे हैं.
दांतों को चमकाने के तरीके
1. दांतों को 2 मिनट तक करें ब्रश- दांतों को ब्रश करना एक सामान्य प्रक्रिया लग सकती है लेकिन इसे सही तरीके से और सही समय तक करना बेहद जरूरी है. डॉ. कोम्मलु तेजावथ कहते हैं कि दिन में दो बार कम से कम 2 मिनट तक ब्रश करना चाहिए. इससे दांतों पर जमा प्लाक, बैक्टीरिया और खाने के अवशेष अच्छी तरह हटते हैं. अगर आप 2 मिनट से कम समय तक ब्रश करते हैं, तो मुंह के कुछ हिस्से ठीक से साफ नहीं हो पाते, जिससे दांतों में पीलापन, कैविटी और सांसों की बदबू जैसी समस्याएं हो सकती हैं. इलेक्ट्रिक ब्रश इस्तेमाल करने वालों के लिए इसमें टाइमर की सुविधा भी होती है, जिससे समय का ध्यान रखा जा सके. हमेशा सॉफ्ट ब्रिस्टल वाले ब्रश का उपयोग करें और हल्के हाथ से ब्रश करें ताकि मसूड़ों को नुकसान न पहुंचे.
3. दांतों के लिए चारकोल पाउडर का करें इस्तेमाल-एक्टिवेटेड चारकोल पाउडर दांतों की सफाई और सफेदी के लिए एक प्राकृतिक उपाय के रूप में लोकप्रिय हो रहा है. इसमें ऐसे गुण होते हैं जो दांतों पर जमी गंदगी, टार और दाग-धब्बों को हटाने में मदद करते हैं. चारकोल की सूक्ष्म कण सतह से दागों को सोख लेते हैं जिससे दांत साफ और चमकदार दिखते हैं. हालांकि, इसका उपयोग सप्ताह में 1-2 बार ही करना चाहिए क्योंकि अधिक उपयोग से दांतों की ऊपरी परत (एनामेल) को नुकसान हो सकता है. चारकोल पाउडर का उपयोग करते समय सॉफ्ट ब्रश लें और हल्के हाथों से ब्रश करें. दांतों की चमक बढ़ाने के लिए यह एक सुरक्षित तरीका हो सकता है, यदि इसका सावधानीपूर्वक इस्तेमाल किया जाए.
Excelled with colors in media industry, enriched more than 18 years of professional experience. L. Narayan contributed to all genres viz print, television and digital media. He professed his contribution in the…और पढ़ें
Excelled with colors in media industry, enriched more than 18 years of professional experience. L. Narayan contributed to all genres viz print, television and digital media. He professed his contribution in the… और पढ़ें