Last Updated:
Instagram Reels के लिए PiP मोड आ रहा है.कुछ चुनिंदा यूजर्स को Instagram पर एक पॉप-अप मैसेज मिलेगा जिसमें लिखा होगा ‘Try Picture in Picture’. इस पर क्लिक करने के बाद Reels एक छोटी फ्लोटिंग विंडो में चलने लगेंगी. यह विंडो स्क्रीन पर एक्टिव रहेगी, चाहे आप Instagram ऐप से बाहर निकलकर दूसरे ऐप्स खोल लें. इसके अलावा, सेटिंग्स में जाकर इस फीचर को ऑन या ऑफ भी किया जा सकेगा.
काफी समय से Instagram के यूजर्स PiP फीचर की मांग कर रहे थे. TikTok और YouTube पहले ही अपने प्लेटफॉर्म पर ये सुविधा दे रहे हैं, जिससे यूजर्स वीडियो देखते-देखते दूसरे काम भी कर पाते हैं. अब इंस्टाग्राम भी इस रेस में शामिल हो गया है. PiP के आने से यूज़र्स Reels को बैकग्राउंड में चलते हुए भी एंजॉय कर पाएंगे, जिससे प्लेटफॉर्म पर एंगेजमेंट और रिटेंशन दोनों बढ़ने की उम्मीद है.
क्यों है खास फीचर?
आजकल यूजर्स एक ही समय में कई काम करना पसंद करते हैं. PiP फीचर इसी जरूरत को पूरा करेगा. उदाहरण के लिए आप Reels देखते-देखते WhatsApp चैट कर पाएंगे या ईमेल चेक कर सकेंगे. इससे कंटेंट क्रिएटर्स को भी फायदा होगा क्योंकि उनकी Reels ज़्यादा समय तक विज़िबल रहेंगी और व्यूज़ बढ़ेंगे.
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven … और पढ़ें
.