लगातार 8 बार स्टेट चैंपियन! MP के गोल्डन बॉय प्रतीक सिंह ने फिर रचा इतिहास, कूडो में गोल्ड किया अपने नाम

Last Updated:

Satna News: सतना के प्रतीक सिंह ने इंदौर में आयोजित कूडो स्टेट टूर्नामेंट 2025 में आठवीं बार स्टेट चैंपियन बनकर रिकॉर्ड बना दिया. 28 से अधिक गोल्ड मेडल जीत चुके प्रतीक अब सूरत में होने वाले नेशनल कूडो टूर्नामें…और पढ़ें

सतना. एमपी के गोल्डन बॉय कहे जाने वाले अंतरराष्ट्रीय कूडो खिलाड़ी प्रतीक सिंह ने एक बार फिर अपने सुनहरे प्रदर्शन से पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है. इंदौर में आयोजित कूडो स्टेट टूर्नामेंट 2025 में उन्होंने लगातार आठवीं बार स्टेट चैंपियन बनकर इतिहास रच दिया. एडिशनल कमिश्नर ऑफ पुलिस अमित सिंह आईपीएस ने उन्हें सम्मानित किया. इस उपलब्धि के साथ प्रतीक ने साबित कर दिया कि मेहनत और निरंतरता ही सफलता की असली पहचान है.

लगातार आठ बार स्टेट गोल्ड का कारनामा
प्रतीक सिंह ने इस टूर्नामेंट में दो कड़े मुकाबले जीतकर गोल्ड अपने नाम किया. उन्होंने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि एमपी स्टेट कूडो चैंपियनशिप पिछले 12 वर्षों से आयोजित की जा रही है और वह लगातार आठ बार इसमें हिस्सा लेकर हर बार गोल्ड जीत चुके हैं. प्रतीक कहते हैं कि इस कंसिस्टेंसी के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है.

बचपन से कर रहे हैं मार्शल आर्ट्स की साधना
प्रतीक ने अपनी मार्शल आर्ट्स की जर्नी 15 साल पहले महज 8 वर्ष की उम्र से शुरू की थी. शुरुआत कराटे से हुई जहां 2014 से उन्होंने स्टेट लेवल पर खेलना शुरू किया और लगातार 5-6 साल तक चैंपियन रहे. बाद में कांटैक्ट बेस्ड गेम्स की ओर रुख करते हुए उन्होंने कूडो अपनाया. उनकी पहली कूडो फाइट में ब्रॉन्ज मिला लेकिन इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और अब तक हुए हर टूर्नामेंट में लगातार गोल्ड पर कब्जा जमाया.

अब नजरें नेशनल टूर्नामेंट पर
प्रतीक अब तक अपने नाम 28 से अधिक गोल्ड मेडल्स दर्ज कर चुके हैं. अब उनका चयन 24 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक सूरत में होने वाले नेशनल कूडो टूर्नामेंट के लिए हुआ है. प्रतीक का कहना है कि यह सफर उनके गुरुओं और सतना कूडो संघ के सहयोग के बिना संभव नहीं था. साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि नेशनल्स में भी वह मध्यप्रदेश और सतना का परचम लहराएंगे.

Anuj Singh

Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked a…और पढ़ें

Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked a… और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

लगातार 8 बार स्टेट चैंपियन! MP के गोल्डन बॉय प्रतीक सिंह ने फिर रचा इतिहास

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *