Last Updated:
डॉ. जावेरिया आतिफ के अनुसार, फेशियल हेयर क्रीम, थ्रेडिंग और वैक्सिंग से स्किन को नुकसान हो सकता है. रेजर और लेज़र सुरक्षित और असरदार विकल्प हैं.
थ्रेडिंग को अक्सर महिलाएं चेहरे के अनचाहे बाल हटाने के लिए अपनाती हैं. चेहरे पर बार-बार आने वाले बाल महिलाओं के लिए एक बड़ी समस्या बन जाते हैं. कई बार यह जेनेटिक कारणों से होता है तो कभी हार्मोनल बदलाव की वजह से. कुछ महिलाओं के चेहरे पर हल्के-फुल्के बाल होते हैं, जो ज्यादा परेशान नहीं करते, लेकिन कई लोगों को मोटे और घने बालों का सामना करना पड़ता है. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि आखिर कौन-सा तरीका अपनाया जाए जिससे बिना स्किन को नुकसान पहुंचाए इनसे छुटकारा पाया जा सके.
दुबई की स्किन स्पेशलिस्ट डॉ. जावेरिया आतिफ का कहना है कि चेहरे के बाल हटाने के लिए महिलाएं अक्सर फेशियल हेयर क्रीम का इस्तेमाल करती हैं. लेकिन उन्होंने चेतावनी दी है कि इन क्रीम्स का लंबे समय तक इस्तेमाल करना सुरक्षित नहीं है. इनसे स्किन पर पिगमेंटेशन, डार्क स्पॉट्स और एलर्जी जैसी समस्याएँ हो सकती हैं. यानी कि एक समस्या को हल करने के चक्कर में आप दूसरी गंभीर स्किन प्रॉब्लम्स को न्योता दे सकती हैं.
View this post on Instagram
.