Last Updated:
बागेश्वर: बेसन का चीला केवल स्वाद में ही नहीं बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है. प्रोटीन और फाइबर से भरपूर यह डिश वजन घटाने वालों के लिए खास तौर पर उपयोगी मानी जाती है. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह लंबे समय तक पेट भरा रखती है और ओवरईटिंग से बचाने में मदद करती है. आइए जानते है इसके फायदे..
बेसन का चीला वजन घटाने वालों के लिए बेहद फायदेमंद डिश है. इसमें मौजूद प्रोटीन और फाइबर लंबे समय तक पेट भरा रखते हैं, जिससे बार-बार खाने की इच्छा नहीं होती. यही वजह है कि यह ओवरईटिंग से बचाता है और कैलोरी कंट्रोल में मदद करता है. डाइटिशियन मानते हैं कि सुबह नाश्ते में बेसन का चीला शामिल करना वेट लॉस प्लान के लिए सबसे बेहतर विकल्प है.

बेसन का चीला ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में सहायक है. इसमें मौजूद जटिल कार्बोहाइड्रेट और फाइबर धीरे-धीरे ग्लूकोज को शरीर में रिलीज करते हैं, जिससे शुगर लेवल अचानक से नहीं बढ़ता. डायबिटीज के मरीजों को अक्सर सुबह हेल्दी और पौष्टिक नाश्ते की तलाश रहती है. उनके लिए यह डिश एकदम सही मानी जाती है.

बेसन का चीला कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करता है. इसके नियमित सेवन से हृदय संबंधी रोगों का खतरा घटता है. इसमें मौजूद पोषक तत्व हृदय की धमनियों को स्वस्थ रखते हैं और रक्त प्रवाह बेहतर बनाते हैं. फिटनेस एक्सपर्ट का मानना है कि दिल को स्वस्थ रखने के लिए हफ्ते में कम से कम 3-4 बार बेसन का चीला नाश्ते में जरूर लेना चाहिए.

बेसन के चीले में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है. यह कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है. सुबह इसे खाने से पाचन क्रिया पूरे दिन बेहतर रहती है. खासतौर पर जिन लोगों को बार-बार पेट से जुड़ी दिक्कतें होती हैं, उनके लिए यह डिश बेहद फायदेमंद साबित हो सकती है.

बेसन का चीला पूरी तरह ग्लूटेन-मुक्त डिश है. यही कारण है कि सीलिएक रोग से पीड़ित लोग या वे लोग जिन्हें गेहूं से बने खाद्य पदार्थों से समस्या होती है, वे भी इसे आराम से खा सकते हैं. इस वजह से यह डिश आजकल ग्लूटेन-फ्री डाइट फॉलो करने वालों के बीच काफी लोकप्रिय हो रही है.

बेसन के चीले में आयरन और कई जरूरी विटामिन्स पाए जाते हैं. ये शरीर को पूरे दिन ऊर्जा देते हैं और थकान महसूस नहीं होने देते. इसके अलावा, इसमें मौजूद पोषक तत्व इम्यूनिटी को मजबूत बनाते हैं, जिससे मौसमी बीमारियों से बचाव होता है. डॉ. ऐजल पटेल बताते हैं कि इसे हरी सब्जियों के साथ खाने से इसकी पौष्टिकता दोगुनी हो जाती है.

नियमित रूप से बेसन का चीला खाने से शरीर को आवश्यक पोषण मिलता है, जिससे त्वचा पर नेचुरल ग्लो आता है और बाल भी मजबूत बनते हैं. इसमें मौजूद प्रोटीन और मिनरल्स बालों की जड़ों को मजबूती देते हैं. यही वजह है कि डाइटिशियन इसे ब्यूटी डाइट का हिस्सा मानते हैं.

आजकल फिटनेस लवर्स और हेल्थ कॉन्शियस लोग बेसन के चीले को अपनी डाइट में शामिल कर रहे हैं. इसका कारण यह है कि यह कम कैलोरी वाला, प्रोटीन से भरपूर और हेल्दी डिश है. इसे आसानी से घर पर बनाया जा सकता है और अलग-अलग सब्जियां मिलाकर इसका स्वाद भी बढ़ाया जा सकता है. यही वजह है कि यह डिश जिम जाने वालों और युवाओं में तेजी से लोकप्रिय हो रही है.