Mahanaaryaman scindia:लंदन से पढ़ाई, 4000 करोड़ का घर, करोड़ों का करोबार…कौन हैं महानआर्यमन सिंधिया?

Last Updated:

Mahanaaryaman scindia education: महानआर्यमन सिंधिया का नाम इन दिनों खूब चर्चा में है. वह मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (MPCA) के सबसे यंगेस्‍ट प्रेसिडेंट बने हैं. आइए जानते हैं कि महानआर्यमन ने कहां से पढ़ाई की औ…और पढ़ें

लंदन से पढ़ाई, 4000 करोड़ का घर, करोड़ों का करोबार...कौन हैं महानआर्यमन सिंधिया?Celeb Education, Youngest President Of MPCA, Mahanaryaman Scindia: महानआर्यमन सिंधिया कहां से पढ़ें हैं?
Mahanaaryaman scindia education: महानआर्यमन सिंधिया सिर्फ 29 साल की उम्र में मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (MPCA) के प्रेसिडेंट बन गए हैं. वह 1957 से अब तक के सबसे युवा प्रेसिडेंट है.वह ग्वालियर रॉयल फैमिली से ताल्लुक रखते हैं और उनके पिता ज्योतिरादित्य सिंधिया केंद्रीय मंत्री हैं जबकि दादा माधव राव सिंधिया भी MPCA के प्रेसिडेंट रह चुके हैं. आइए जानते हैं कि महानआर्यमन ने कहां से पढ़ाई की और इस मुकाम तक पहुंचने से पहले उन्‍होंने क्‍या क्‍या किया?

Mahanaaryaman scindia Education: कहां से हुई पढ़ाई-लिखाई

महानआर्यमन पढ़ाई में भी पीछे नहीं हैं. उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई दून स्कूल, देहरादून से 2008 से 2014 तक की, जहां से उनकी बेसिक एजुकेशन सॉलिड हुई. इसके बाद वो विदेश चले गए और येल यूनिवर्सिटी से 2019 में पॉलिटिकल साइंस एंड गवर्नमेंट में बैचलर डिग्री ली और इसके बाद उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स (LSE) में समर स्कूल में इंटरनेशनल रिलेशंस और अफेयर्स की पढ़ाई भी की. इस तरह उनके पास कई डिग्रियां हैं.

Mahanaryaman scindia work experience: कहां-कहां किया काम

महानआर्यमन सिंधिया ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2014 में की.उन्‍होंने नवंबर 2014 तक भूटान के ग्रॉस नेशनल हैप्पीनेस सेंटर में इंटर्न किया.इसके बाद नवंबर 2014 से जनवरी 2015 तक नई दिल्ली में वित्त मंत्रालय में उन्‍होंने इंटर्नशिप की. अप्रैल 2015 से जुलाई 2015 तक उन्‍होंने लंदन में क्रिस्टीज में काम किया.जून 2016 से अगस्त 2016 तक नई दिल्ली में UIDAI में भी काम किया.जून 2017 से अगस्त 2017 तक सॉफ्टबैंक में और जून 2018 से अगस्त 2018 तक न्यूयॉर्क में मैक्रो एडवाइजरी पार्टनर्स में काम किया.सितंबर 2019 से सितंबर 2021 तक मुंबई में वह BCG में असोसिएट रहे और इसके बाद 2021 से 2024 तक अंडरसाउंड्स एंटरटेनमेंट और जय विलास पैलेस के डायरेक्टर भी बने.2022 में उन्होंने कुबेर AI और 2024 में इथारा AI बनाया.

Youngest President Of MPCA: कैसे रखा क्रिकेट में कदम

क्रिकेट में महानआर्यमन ने 2022 में ग्‍वालियर डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन (GDCA) के वाइस प्रेसिडेंट बनकर शुरुआत की और उसी साल MPCA के लाइफटाइम मेंबर बने. 2024 में उन्होंने मध्य प्रदेश T20 लीग लॉन्च की.इस बार वह MPCA के प्रेसिडेंट बन गए.

Mahanaaryaman scindia netwoth: बनाई अपनी अलग पहचान

महानआर्यमन का परिवार 4000 करोड़ के घर में रहता है,लेकिन महानआर्यमन ने अपनी अलग पहचान बनाई. एक रिपोर्ट में बताया गया है कि जय विलास पैलेस में तकरीबन 400 से अधिक कमरे हैं और यह
ग्‍वालियर के बीचो बीच फैला करीब 15 एकड़ में फैला है.इसका बड़ा हिस्सा 1964 में म्यूजियम बना जो ग्वालियर के मराठों की जिंदगी और इतिहास को दिखाता है, जिन्होंने भारत के इतिहास पर गहरी छाप छोड़ी.इस पैलेस में 560 किलो सोना लगा है और इसके 42 फीट ऊंचे शानदार चांदनियर लगाने से पहले आठ हाथियों के वजन से छत की टेस्टिंग की गई थी. यहां नक्काशीदार शाही कपड़े, पुराने फारसी कालीन, फ्रेंच फर्नीचर, यूरोपीय बेबी क्रिब्स और प्रैम, सजे-धजे पालकी और एक भव्य चांदी का रथ भी रखा है जो आज भी खास मौकों पर इस्तेमाल होता है. एक चांदी का ट्रेन भी है जो पैलेस के डाइनिंग हॉल में खाना-पानी परोसने के लिए चलती है और आज भी यूज होता है. 2022 में उन्होंने दोस्त सूर्यांश राणा के साथ MyMandi नाम के स्टार्टअप की शुरुआत की जो फ्रेश फ्रूट्स और वेजिटेबल्स की ऑनलाइन सप्लाई करती है. ये कंपनी 31 मार्च 2024 तक 2.33 मिलियन डॉलर की कमाई कर चुकी है और रियल टाइम ऐक्सलरेटर फंड व लेट्सवेंचर से 2.06 मिलियन डॉलर फंडिंग के साथ 8.12 मिलियन की वैल्यूएशन पर है. मजेदार बात ये कि रतन टाटा भी उनके इन्वेस्टर रहे हैं.

युवा लीडरशिप की मिसाल

महानआर्यमन की नियुक्ति से क्रिकेट में युवा लीडरशिप की शुरुआत हुई है.जहां बाकी स्पोर्ट्स बॉडीज में सीनियर लोग हावी हैं,वहीं उनकी पढ़ाई, एक्सपीरियंस और नई सोच से MP क्रिकेट को नया रंग मिल सकता है. वो अपने परिवार की विरासत को आगे बढ़ाते हुए भी खुद की राह बना रहे हैं.MPCA प्रेसिडेंट बनने के बाद महानआर्यमन की बड़ी जिम्मेदारी है.

Dhiraj Raiअसिस्टेंट एडिटर

न्यूज़18 हिंदी (Network 18) डिजिटल में असिस्टेंट एडिटर के तौर पर कार्यरत. करीब 13 वर्ष से अधिक समय से मीडिया में सक्रिय. हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर के प्रिंट व डिजिटल संस्करण के अलावा कई अन्य संस्थानों में कार्य…और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी (Network 18) डिजिटल में असिस्टेंट एडिटर के तौर पर कार्यरत. करीब 13 वर्ष से अधिक समय से मीडिया में सक्रिय. हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर के प्रिंट व डिजिटल संस्करण के अलावा कई अन्य संस्थानों में कार्य… और पढ़ें

homecareer

लंदन से पढ़ाई, 4000 करोड़ का घर, करोड़ों का करोबार…कौन हैं महानआर्यमन सिंधिया?

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *