Last Updated:
BSNL ने अपने Freedom Plan की आखिरी तारीख 15 सितंबर तक बढ़ा दी है. सिर्फ ₹1 में नए ग्राहकों को 30 दिन तक अनलिमिटेड कॉल, रोज़ाना 2GB 4G डेटा, 100 SMS और फ्री SIM कार्ड मिल रहा है.
BSNL का 1 रुपये वाला प्लान पॉपुलर हो रहा है.BSNL फ्रीडम प्लान की सबसे बड़ी खासियत इसका बेहद कम दाम है. सिर्फ 1 रुपये के टोकन प्राइस में नए ग्राहकों को 30 दिन तक 4G मोबाइल सर्विस मिल रही है. इसमें अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग, हर दिन 2GB हाई-स्पीड 4G डेटा और 100 SMS प्रतिदिन का फायदा मिलेगा.
सिम कार्ड एक्टिवेट होते ही 30 दिनों तक ये ऑफर ऑटोमैटिक शुरू हो जाएगा. खास बात ये है कि इस सिम में नेशनवाइड रोमिंग की सुविधा भी मिलेगी. यानी भारत के किसी भी हिस्से में रहते हुए कॉल, डेटा और SMS की सेवाओं का फायदा लिया जा सकेगा.
किसे मिलेगा ये ऑफर
ये ध्यान रखना ज़रूरी है कि BSNL Freedom Plan सिर्फ नए ग्राहकों के लिए ही उपलब्ध है. मौजूदा BSNL यूज़र्स इस ऑफर का फायदा नहीं ले पाएंगे. इसके अलावा, कंपनी ने अभी ये साफ नहीं किया है कि BSNL की डोरस्टेप सिम डिलीवरी सर्विस लेने पर भी ये ऑफर लागू होगा या नहीं. इसलिए अगर आप इस खास प्लान का फायदा लेना चाहते हैं तो बेहतर होगा कि सीधे BSNL स्टोर या कस्टमर सर्विस सेंटर पर जाकर नया सिम एक्टिवेट कराएं.
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven … और पढ़ें
.