मेरी मां घरों में कपड़े-बर्तन धोती थी…दिल छू जाएगी इस इंजीनियर की कहानी

Last Updated:

Success Story- बेंगलुरु के वेब डेवलपर की कहानी Reddit पर वायरल हो रही है. गरीबी से जूझते हुए आज 46 लाख सालाना कमाने वाले इस इंजीनियर ने माता-पिता की मेहनत को श्रेय दिया है. लोगों को ये कहानी भावुक कर गई.

किसान परिवार में जन्मे इस व्यक्ति का बचपन बेहद कठिन रहा.

हाइलाइट्स

  • बेंगलुरु के वेब डेवलपर की कहानी Reddit पर वायरल हुई.
  • गरीबी से जूझते हुए आज 46 लाख सालाना कमाने वाले इंजीनियर बने.
  • माता-पिता की मेहनत को श्रेय देकर लोगों को भावुक किया.
नई दिल्‍ली. बेंगलुरु के एक वेब डेवलपर की कहानी इन दिनों Reddit पर खूब वायरल हो रही है और लोगों को झकझोर भी रही है. इस इंजीनियर ने एक इमोशनल पोस्ट में बताया कि कैसे वह गरीबी और भूख से जूझते हुए आज 46 लाख सालाना कमाने के काबिल हुआ है. अपनी पोस्‍ट में उसने अपने माता-पिता की कड़ी मेहनत के बारे में भी बताया है, जिसकी बदौलत वो अपने पैरों पर खड़ा हुआ है और अपने परिवार का सहारा बना है.

किसान परिवार में जन्मे इस व्यक्ति का बचपन बेहद कठिन रहा. सात साल की उम्र में उसके माता-पिता बेहतर जीवन की तलाश में बेंगलुरु चले गए. उसे और उसके बड़े भाई को गांव में दादी के पास छोड़ दिया गया. उनकी मां बेंगलुरु में दिन में घरों में सफाई करती थीं और रात में एक गारमेंट फैक्ट्री में काम करती थीं. Reddit पोस्ट में लिखा, “मां के हाथ हमेशा व्यस्त रहते थे, लेकिन उनका दिल हमारे भविष्य को बदलने के जज़्बे से भरा हुआ था. वह मेरी असली हीरो हैं.”

पहली जॉब में वेतन मिला सिर्फ ₹5,000

अपनी पोस्‍ट में वेब डेवलेपर ने लिखा कि पहली नौकरी में सैलरी मात्र ₹5,000 प्रति माह थी. लेकिन उसने हार नहीं मानी. ध्यान केंद्रित किया, लगातार सीखा और हर चुनौती का सामना किया. आज, एक दशक से भी ज्यादा समय बाद  वह उसी कंपनी में इंजीनियरिंग मैनेजर है जहां से जूनियर डेवेलपर के तौर पर करियर शुरू किया था. वे कंपनी में टिके ही रहे और जॉब नहीं बदली.  वेब डेवलेपर का कहना है कि कुछ लोग कह सकते हैं कि 46 लाख रुपये का पैकेज आम बात है, लेकिन हमारे लिए यह बहुत बड़ी उपलब्धि है. अब वह अमेरिका, ब्रिटेन और कनाडा की यात्रा कर चुके हैं. परिवार अब खुद की जमीन, घर और गाड़ी का मालिक है.

लोगों को भावुक कर गई कहानी

Reddit पर इस पोस्ट को हजारों लाइक्स और भावुक प्रतिक्रियाएं मिलीं. एक यूजर ने लिखा, “कमाल की यात्रा! मेहनत और फोकस का फल जरूर मिलता है.” एक और यूजर ने कहा, “आपकी कहानी प्रेरणादायक, दिल छू लेने वाली और खूबसूरती से लिखी गई है. आपके परिवार के प्रति आभार स्पष्ट रूप से झलकता है.” एक अन्य यूजर ने लिखा, “आप नहीं जानते लेकिन आपकी कहानी मेरे लिए बहुत बड़ी प्रेरणा है. मैंने स्क्रीनशॉट ले लिया है, ताकि जब भी मैं टूटूं, यह मुझे फिर से उठने की ताकत दे सके.”

homebusiness

मेरी मां घरों में कपड़े-बर्तन धोती थी…दिल छू जाएगी इस इंजीनियर की कहानी

.

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *