Last Updated:
Health Tips: प्राकृतिक तरीके से शरीर को ऊर्जा और ठंडक देने के लिए कतीरा गोंद एक बेहतरीन विकल्प है. यह न केवल थकान और कमजोरी को दूर करता है, बल्कि शरीर को भीतर से मज़बूत भी बनाता है.आज ही इसे अपने डाइट में शामिल करें और स्वस्थ जीवन की ओर कदम बढ़ाए. यह गर्मियों में शरीर को ठंडक और सर्दियों में ताकत देता है. गोंद कतीरा दूध या पानी में मिलाकर पीने से शरीर को ऊर्जा, ठंडक और मानसिक शांति मिलती है.
बदलती जीवनशैली, अनियमित खानपान और कामकाज का बढ़ता तनाव शरीर को थका देता है और इसका असर सीधे हमारी ऊर्जा, पाचन और तंत्रिका तंत्र पर पड़ता है. ऐसे में अगर आप थकान, कमजोरी या शरीर में झनझनाहट जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं, तो आयुर्वेद में इसके लिए एक बेहद आसान और प्रभावी उपाय कतीरा गोंद है.

कतीरा गोंद, जिसे इंग्लिश में Tragacanth Gum कहा जाता है, एक प्राकृतिक रेजिन है जो बबूल जैसे पौधों से प्राप्त होती है. यह गोंद आयुर्वेद और यूनानी चिकित्सा पद्धति में वर्षों से उपयोग में ली जा रही है. खास बात यह है कि यह गर्मियों में शरीर को ठंडक देती है और सर्दियों में ताकत बढ़ाने का काम करती है.

यदि आप थकान महसूस करते हैं या शरीर में कमजोरी रहती है, तो रोजाना सुबह या रात को एक गिलास गर्म दूध या गुनगुने पानी में एक चम्मच भिगोया हुआ कतीरा गोंद मिलाकर पीने से शरीर में ऊर्जा का स्तर बढ़ता है और शरीर को ठंडक भी प्रदान करता है.

कतीरा गोंद मांसपेशियों को मज़बूती देता है और शारीरिक थकावट को दूर करता है. इसके अलावा गर्मियों में इसका सेवन शरीर को ठंडक देने का कार्य करता है, जिससे लू, चक्कर या डीहाइड्रेशन जैसी समस्याएं नहीं होती.

शरीर में झनझनाहट महसूस होना या बार-बार सुन्नपन आना अक्सर कमजोर तंत्रिका तंत्र का संकेत होता है.कतीरा गोंद नर्वस सिस्टम को पोषण देकर इन्हें मज़बूत करता है.इससे मानसिक तनाव और अनिद्रा जैसी समस्याओं में भी आराम मिलता है.

प्राकृतिक तरीके से शरीर को ऊर्जा और ठंडक देने के लिए कतीरा गोंद एक बेहतरीन विकल्प है.यह न केवल थकान और कमजोरी को दूर करता है, बल्कि शरीर को भीतर से मज़बूत भी बनाता है. आज ही इसे अपने डाइट में शामिल करें और स्वस्थ जीवन की ओर कदम बढ़ाएं.