Last Updated:
Soaked Dry Fruits Benefits: ड्राई फ्रूट्स को भिगोकर खाने से पाचन बेहतर होता है और शरीर को ज्यादा पोषण मिलता है. ड्राई फ्रूट्स को भिगोने से इनमें मौजूद नुकसानदायक तत्व बाहर निकल जाते हैं और इनके फायदे बढ़ जाते ह…और पढ़ें
ड्राई फ्रूट्स को भिगोकर खाने से शरीर में न्यूट्रिएंट का अब्जॉर्प्शन बढ़ता है.यूपी के गाजियाबाद स्थित रंजना न्यूट्रिग्लो क्लीनिक की सीनियर डाइटिशियन रंजना सिंह ने News18 को बताया कि ड्राई फ्रूट्स जब सुखाए जाते हैं, तो इनमें से प्राकृतिक नमी और कुछ एंजाइम नष्ट हो जाते हैं. इनके ऊपर नेचुरल ऑक्सालेट्स या एंटी-न्यूट्रिएंट्स की एक परत बन जाती है, जो शरीर में इनके पोषक तत्वों के अवशोषण को कम कर सकती है. जब हम इन्हें पानी में भिगोते हैं, तो यह परत नरम होकर हट जाती है और शरीर इन्हें अधिक आसानी से पचा पाता है. भिगोए हुए ड्राई फ्रूट्स में एंजाइम एक्टिवेशन होता है, जो पाचन में सहायता करते हैं. खासकर बादाम को रातभर भिगोकर सुबह खाने से यह ज्यादा फायदेमंद होता है, क्योंकि इससे विटामिन E और एंटीऑक्सीडेंट्स बेहतर तरीके से शरीर में पहुंचते हैं.
एक्सपर्ट की मानें तो डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और हॉर्मोनल असंतुलन से जूझ रहे लोगों के लिए भीगे हुए ड्राई फ्रूट्स ज्यादा सुरक्षित और फायदेमंद माने जाते हैं. इनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भिगोने के बाद थोड़ा कम हो सकता है, जिससे यह शुगर लेवल पर कम असर डालते हैं. ये शरीर को धीरे-धीरे एनर्जी प्रदान करते हैं और लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस होता है. भिगोए गए ड्राई फ्रूट्स का सेवन सुबह खाली पेट करने की सलाह दी जाती है, क्योंकि तब शरीर की अब्जॉर्प्शन क्षमता सबसे ज्यादा होती है. ड्राई फ्रूट्स को भिगोकर खाना सिर्फ एक हेल्दी आदत नहीं, बल्कि एक समझदारी भरा फैसला भी है.
अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. उन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में करीब 8 साल का अनुभव है. वे हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े टॉपिक पर स्टोरीज लिखते हैं. …और पढ़ें
अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. उन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में करीब 8 साल का अनुभव है. वे हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े टॉपिक पर स्टोरीज लिखते हैं. … और पढ़ें