शराब के नशे में बस ड्राइवर को पीटने वाले गिरफ्तार: सिंगरौली में अडानी पावर प्लांट की स्टाफ बस से टकराए थे; 3 आरोपी पकड़े – Singrauli News

सिंगरौली के बैढ़न थाना क्षेत्र में अडानी पावर प्लांट की स्टाफ बस के चालक से मारपीट के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

.

घटना 30 अगस्त की रात 8:30 बजे की है। बस चालक विनोद कुमार पनिका अडानी पावर प्लांट बधोरा से कर्मचारियों को लेकर बैढ़न की ओर जा रहे थे। कचनी के पास एक कार (नंबर MP66ZE5733) से बस थोड़ी टच हो गई। इसके बाद कार में सवार लोगों ने माजन मोड़ पर बस रोककर चालक के साथ मारपीट की और फरार हो गए।

पुलिस की गिरफ्तार आरोपी।

सीसीटीवी फुटेज से हुई पहचान

बैढन थाना प्रभारी अशोक सिंह परिहार ने बताया है कि सीसीटीवी फुटेज और जांच के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। पुलिस ने नंदगांव निवासी 22 वर्षीय आशीष कुमार शाह, अमझर निवासी ज्ञान लाल शाह और नंदगांव निवासी कन्हैयालाल वर्मा को गिरफ्तार किया है।

जांच में पता चला कि आरोपी शराब के नशे में थे। उन्होंने गलत तरीके से कार चला रहे थे। अपनी गलती के बावजूद उन्होंने बस चालक से मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई की है।

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *