सास-बहू की जोड़ी कर रही कमाल! इनके द्वारा तैयार पकवान ने बाजार में मचाया धमाल

Last Updated:

बिहार के सहरसा में सास-बहू की जोड़ी ने वो कमाल कर दिखाया है जो कोई सोच भी नहीं सकता. इस जोड़ी ने न सिर्फ बिहार में बल्कि दक्षिण एशिया में भी अपने द्वारा तैयार बरी का जलवा बिखेर दिया है. इनके पास ऑनलाइन काफी ऑर्…और पढ़ें

सहरसा. दक्षिण एशिया में सहरसा के एक अनूठे पकवान की खूब चर्चा हो रही है. बिहार के सहरसा जिले में महिलाओं के हाथों से तैयार यह पकवान दक्षिण एशिया के लोगों को बहुत पसंद आ रहा है, यही वजह है कि कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर इसकी मांग तेजी से बढ़ रही है. सहरसा के पटुआहा की ललिता देवी और उनकी बहू बसंती कुमारी की सास-बहू की जोड़ी ने बरी बनाकर एक शानदार उद्योग स्थापित किया है. यहां प्रतिदिन लगभग 80 किलोग्राम बरी तैयार की जाती है, जिसमें सबसे अधिक ऑर्डर दक्षिण भारत से आते हैं. इस बरी की सुगंध और स्वाद दोनों ही लाजवाब हैं, जिसे दक्षिण भारत के लोग खास तौर पर पसंद करते हैं. यह बरी अमेज़न, फ्लिपकार्ट और अन्य कई वेबसाइट्स पर उपलब्ध है, जिसके माध्यम से देशभर के घरों तक इसका स्वाद पहुंच रहा है.

‘एग्री ग्रो प्रो’ के नाम से बरी उद्योग चला रही बसंती कुमारी बताती हैं कि मां के हाथों का बना बरी का स्वाद ही निराला है तभी तो साउथ एशिया में भी इसकी डिमांड खूब चल रही है. इस उद्योग में कई को रोजगार मिला हुआ है. रोजाना 80 किलो से अधिक बरी इस उद्योग से तैयार की जाती है सबसे खास बात यह है मां का साथ इस तरह मिला कि मानो कारोबार में चार चांद लग गए. उद्योग को आगे बढ़ाने में मेरी सासू मां का एक बड़ा हाथ है और उन्हीं के बदौलत आज यह उद्योग साउथ एशिया में भी नाम कमा रहा है.

यह भी पढ़ें- वोट अधिकार यात्रा: सुरक्षा बल गाड़ी लेकर हो गए थे फरार, पटना में राहुल गांधी ने मंच पर बुला कर सौंपी नई बाइक

कमाल कर रही सास-बहू की जोड़ी
ललिता देवी ने बताया कि वह पारंपरिक तरीके से बरी बनाती हैं, जिसमें खास सामग्री और मेहनत लगी होती है. बसंती कुमारी के साथ मिलकर उन्होंने इसे एक बड़ा व्यवसाय बना लिया है, जो न सिर्फ उनकी पहचान है, बल्कि सहरसा के लिए भी गर्व की बात है. इतना ही नहीं, सास–बहू की जोड़ी इस उद्योग से परिवार और आसपास के लोगों को रोजगार भी दे रही हैं. उनके इस काम को देखकर साउथ इंडिया के ग्राहकों में खास आकर्षण और भरोसा बना है.

Mohd Majid

with more than 4 years of experience in journalism. It has been 1 year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am covering hyperlocal news f…और पढ़ें

with more than 4 years of experience in journalism. It has been 1 year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am covering hyperlocal news f… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homebusiness

सास-बहू की जोड़ी कर रही कमाल! इनके द्वारा तैयार पकवान ने बाजार में मचाया धमाल

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *