Last Updated:
Nail Health Warning Signs: क्या आप जानते हैं कि नाखून केवल हाथों की खूबसूरती बढ़ाने का काम ही नहीं करते, बल्कि सेहत के बारे में भी बताते हैं. आपने अगर ध्यान दिया होगा तो देखेंगे कि नाखूनों पर अलग-अलग तरह के निशान नजर आते हैं.
आपके हाथों के नाखूनों को जहां आप अच्छे से सैट करते हैं, लंबे होने पर काटते हैं, वहीं लड़कियां इनको और खूबसूरत बनाने के लिए कई तरह की चीजें करती हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि नाखून केवल हाथों की खूबसूरती बढ़ाने का काम ही नहीं करते, बल्कि सेहत के बारे में भी बताते हैं. आपने अगर ध्यान दिया होगा तो देखेंगे कि नाखूनों पर अलग-अलग तरह के निशान नजर आते हैं. कई लोगों के नाखूनों पर ‘हाफ मून’ (अर्द्ध चंद्र) जैसी शेप दिखती है, जिसे ‘लुनुला’ कहा जाता है. इसी तरह हर किसी के नाखून का रंग भी अलग होता है. जानकर हैरानी होगी कि नाखून का रंग और आकार सेहत के बारे में काफी कुछ बताता है. आइए जानते हैं-

अगर आपके नाखूनों का रंग नॉर्मल से ज्यादा पीला है, तो यह लिवर से जुड़ी किसी समस्या का संकेत हो सकता है, जैसे कि हैपेटाइटिस, लिवर सिरोसिस या बाइल डक्ट ब्लॉकेज. इसके अलावा कुछ फंगल संक्रमण भी नाखूनों के पीले होने का कारण बन सकते हैं.

अगर आपके नाखूनों का रंग सफेद या हल्का फीका पड़ गया है, खासकर अगर आपके नाखूनों के सिरे पीले या लाल हों, तो यह हार्ट या किडनी की समस्या का संकेत हो सकता है.

अगर आपके नाखून आसानी से टूट जाते हैं, तो यह शरीर में कैल्शियम या विटामिन ‘डी’ की कमी का संकेत हो सकता है. इसके अलावा, स्ट्रैस और थायरॉयड से जुड़ी परेशानियां भी आपके नाखूनों को कमजोर बना सकती हैं.

नाखूनों में दिख रही लंबी गहरी लकीरें भी किसी गंभीर इंफैक्शन, दिल की समस्या या शुगर की समस्या का संकेत हो सकती हैं.

नाखूनों पर सफेद धब्बे, जिन्हें ‘लियूकोनीचिया’ कहा जाता है, आमतौर पर खून में जिक की कमी, फंगल इंफैक्शन या चोट की वजह से होते हैं. हालांकि, अगर ये धब्बे बढ़ने लगते हैं, तो कई अन्य समस्याओं, जैसे कि किडनी या लिवर संबंधी बीमारियों की ओर इशारा कर सकते हैं.

जब नाखूनों के सिरे गोल हो जाते हैं और सतहनीचे की ओर झुकी होती है, तो इसे’ क्लबिग’ कहा जाता है. यह स्थिति अक्सर हार्ट डिसीज, श्वसन रोग या फेफड़ों के संक्रमण से जुड़ी होती है.यह संकेत करता है कि शरीर में ऑक्सीजन का स्तर कम हो सकता है.

अगर नाखूनों की सतह पर असमानताएं, खुरदरे धब्बे दिखाई दें, तो यह स्किन से जुड़ी कुछ बीमारियों का संकेत हो सकता है.

नाखूनों का नीला पड़ना या अजीब रंग का होना, शरीर में ऑक्सीजन की कमी की ओर इशारा करता है. यह गंभीर सांस की समस्याओं, जैसे अस्थमा, ब्रोंकाइटिस या हार्ट डिसीज का संकेत हो सकता है.