8GB RAM, 50 मेगापिक्सल कैमरा, दाम नहीं है ज़्यादा, हर मामले में जानदार है Samsung का ये लेटेस्ट फोन

सैमसंग ने भारत में अपनी Galaxy A सीरीज़ का एक और तगड़ा फोन Samsung Galaxy A17 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है. ये डिवाइस पहले से ही कुछ ग्लोबल मार्केट्स में उपलब्ध था और अब भारतीय ग्राहकों के लिए भी पेश कर दिया गया है. खास बात ये है कि इस फोन में AI फीचर्स जैसे Gemini Live और Circle to Search दिए गए हैं और यह Android 15 पर बेस्ड One UI 7 के साथ आता है. कंपनी ने वादा किया है कि इस फोन को 6 साल तक OS और सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेंगे.

सैमसंग A17 5G की शुरुआती कीमत 18,999 रुपये रखी गई है, जिसमें 6GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलता है. इसके अलावा इसके 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 20,499 रुपये और 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 23,499 रुपये है.

ये स्मार्टफोन ब्लैक, ब्लू और ग्रे कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा. ग्राहक इसे सैमसंग ई-स्टोर, अमेज़न, फ्लिपकार्ट और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स से खरीद सकते हैं. इसके अलावा, SBI और HDFC Bank के क्रेडिट कार्ड और EMI ट्रांजैक्शन्स पर 1,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा.

Samsung Galaxy A17 5G के फीचर्स
सैमसंग गैलेक्सी A17 5G में 6.7-इंच का फुल HD+ इन्फिनिटी-U सुपर AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 90Hz रिफ्रेश रेट और कोर्निंग ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन मौजूद है. फोन को Exynos 1330 SoC प्रोसेसर से पावर दी गई है और ये One UI 7 (Android 15) पर काम करता है.

कैमरे की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 50 मेगापिक्सल का मेन सेंसर OIS सपोर्ट के साथ, 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 2MP का मैक्रो लेंस शामिल है. फोन के फ्रंट में U-शेप नॉच में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है.

पावर के लिए फोन में 5,000mAh बैटरी दी गई है जो 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.3, GPS, NFC, OTG, USB Type-C पोर्ट और साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर मौजूद है. इसके अलावा, फोन को IP54 रेटिंग मिली है, जिससे ये डस्ट और स्प्लैश रेसिस्टेंट बनता है. इसका वज़न 192 ग्राम है.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *