Last Updated:
Home Hacks : बारिश की वजह से अगर आपके दरवाजे खिड़कियां की लकड़ी फूल गई है. दरवाजे बंद नहीं हो पा रहे हैं. तो ऐसे में कुछ घरेलू उपाय अपनाने से यह समस्या खत्म हो जाएगी.
बारिश में इसलिए फूल जाते हैं दरवाजे
लकड़ी का काम करने वाले एक्सपर्ट अनमोल ओझा लोकल 18 से बताते हैं कि बारिश के दिनों में वातावरण में नमी बढ़ जाती है. ऐसे में नमी पकड़ने की वजह से लकड़ी के दरवाजे, उनके साथ लगी चौखटें या फिर खिड़कियां भी सीलन की वजह से फूलने लगती हैं.
बारिश के दिनों में लकड़ी के दरवाजे फूल जाते हैं. अनमोल ओझा ने आगे बताया कि इन्हें सही करने के लिए किचन में रखीं कुछ चीजों की जरूरत होगी. इसके लिए आप किचन में जाएं और वहां से सरसों का तेल और नींबू ले लें. फिर एक बाउल में सरसों का तेल और नींबू का रस बराबर मात्रा मिला लें.
इन हिस्सों पर लगाएं
इन्हें दरवाजे, खिड़की या चौखट के उन हिस्सों पर लगाएं जहां सीलन या फूलने की दिक्कत लग रही है. नींबू और सरसों के तेल के मिश्रण को कुछ देर खुला रहने दें. ऐसा करने से सीलन दूर होने में मदद मिलेगी. साथ ही अटक रहे दरवाजे फिर से सही तरीके से बंद होने लगेंगे और नुकसान होने से बच जाएगा.
हवा लगने का करें प्रबंध
अनमोल बताते हैं कि लकड़ी के फूलने का मुख्य कारण नमी होता है. इसे ठीक करने का पहला कदम नमी को दूर करना है. दरवाजे को जितना हो सके खुला रखें, ताकि उसे हवा लग सके. कमरे में वेंटिलेशन बढ़ाएं. अगर संभव हो, तो दरवाजे के पास या कमरे में एक डीह्यूमिडिफायर चलाएं. यह हवा से अतिरिक्त नमी सोख लेगा, जिससे लकड़ी धीरे-धीरे सूखकर अपने सामान्य आकार में वापस आ जाएगी. हमें कोशिश यह करनी चाहिए कि लकड़ी की प्लाई के दरवाजे पर पानी न पड़ने पाए.
.