रीजनल टूरिज्म कॉन्क्लेव से बदलेगी ‘चंबल’ की तस्वीर: नदी, बीहड़, जंगल सफारी में पैर जमाएगी वेडिंग इंडस्ट्री व फिल्म उद्योग, निवेशक बोले-अब चंबल का रास्ता पकड़ेंगे – Gwalior News

मध्य प्रदेश को टूरिज्म हब बनाने के लिए सरकार ने किया रीजनल टूरिज्म कॉन्क्लेव।

ग्वालियर-चंबल की तस्वीर अब बदलने वाली है, क्योंकि ग्वालियर में हुई रीजनल टूरिज्म कॉन्क्लेव में आए देश-विदेश के इंवेस्टर्स को वेडिंग-वेब सीरीज इंडस्ट्री और होटल एंड रिसोर्ट के लिए ग्वालियर-चंबल पसंद आया है। चंबल नदी, बीहड़ किनारे गांव का साफ-सुथरा माहौ

.

मंच से सीएम डॉ. यादव ने कहा कि 3500 करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव आए हैं।

निवेशकों को पसंद आया मानसिंह का किला ग्वालियर रीजनल टूरिज्म कॉन्क्लेव में आए निवेशकों को ग्वालियर-चंबल अंचल बेहद पसंद आया है। यहां आने वाले विजिटर इंवेस्टर्स को ग्वालियर का किला, मानसिंह महल, बैजाताल, यहां के हेरिटेज बिल्डिंग पसंद आई हैं। चंबल में रिवर साइट व्यू, बीहड़ की खामोशी भी बेहतर लगी है। बीहड़ के आसपास बसे गांव में वेब सीरीज की शूटिंग के लिए परफेक्ट स्थान है। ग्वालियर-चंबल में कई गांव फिल्म स्टूडियो जैसे कार्यक्रम में गीतकार व पटकथा लेखक पीयूष मिश्रा ने बताया कि ग्वालियर-चंबल में बीहड़ व नदियों के आसपास कई गांव ऐसे हैं जैसे किसी फिल्म स्टूडियो का सेट हो। एकदम तैयार गांव हैं। यहां जाकर सिर्फ सेटअप लगाना है और फिल्म की शूटिंग कर सकते हैं। यही कारण है कि यहां वेब सीरीज व फिल्म की शूटिंग के लिए फिल्मी दुनिया के लोग आ रहे हैं।

कॉन्क्लेव में अपनी बात रखते हुए पीयूष मिश्रा।

कॉन्क्लेव में अपनी बात रखते हुए पीयूष मिश्रा।

350 फिल्म की शूटिंग, ग्वालियर में 39 फिल्में बनीं

  • रीजनल टूरिज्म कॉन्क्लेव में बताया गया कि मध्यप्रदेश इस समय टूरिज्म हब बन गया है।
  • मध्य प्रदेश में अभी तक 350 वेब सीरीज व मूवी की शूटिंग हो चुकी है।
  • 39 फिल्म व वेब सीरीज की शूटिंग ग्वालियर में हो चुकी है।
  • चर्चित निर्देशक प्रकाश झा की एक मूवी की शूटिंग मुरैना में चल रही है।

मध्यप्रदेश में पर्यटन की बेहद संभावनाएं टूरिज्म कॉन्क्लेव में आए फिक्की नेशनल टूरिज्म एंड कल्चर कमेटी के सदस्य असद लालजी ने कहा-मैं काफी रोमांचित हूं, यहां पर्यटन के क्षेत्र में बहुत संभावनाएं हैं। मध्य प्रदेश देश के सेंटर में है। इसलिए यहां आसानी से सभी जगह से आया जा सकता है। यहां हेरिटेज विरासत के अलावा कान्हा वाइल्ड लाइफ जैसा विश्व विख्यात नेशनल पार्क हैं। इसके साथ ही ग्वालियर-चंबल में टूरिज्म की बहुत सारी संभावनाएं देख रहा हूं। फ्यूचर में मध्य प्रदेश टूरिज्म की एक बड़ी डेस्टिनेशन बनकर उभर रही है और उभरने वाली है।

इन कंपनी व फर्म से आए प्रस्ताव।

इन कंपनी व फर्म से आए प्रस्ताव।

जो लोगों ने पहले नहीं देखा वो अब चंबल में देखेंगे वेडिंग लाइन इवेंट एंड हॉस्पिटैलिटी के एमडी चेतन वोहरा, चेयरपर्सन FICCI टूरिज्म कमेटी ने कहा कि हमने वेडिंग टूरिज्म में काफी काम किया है। हमारी गर्वमेंट से बात चल रही है। हम चाहते हैं कि वेडिंग टूरिज्म को एक लेवल पर लेकर आएं। यहां ग्वालियर-चंबल समेत मध्य प्रदेश के अन्य शहरों में वेडिंग टूरिज्म की बहुत संभावनाएं हैं। वैसे चंबल हमेशा से डकैतों के लिए पहचाना जाता था, लेकिन अब समय आ गया है कि लोगों ने जो पहले नहीं देखा अब वह चंबल में देखेंगे। जैसे राजस्थान सरकार ने सुरक्षा मुहैया कराई है वैसा ही विश्वास एमपी गर्वमेंट ने दिखाया है। वो दिन दूर नहीं है जब ग्वालियर-चंबल के रिवर साइड, चंबल की बीहड़ के करीब रिसोर्ट व हेरिटेज इमारतों में दिल्ली-मुम्बई सहित अन्य बड़े शहरों के लोग डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए आएंगे।

चंबल के बीहड़।

चंबल के बीहड़।

केरल, राजस्थान से पहले करेंगे मध्यप्रदेश का रुख गारगी गौतम, एमडी डायरेक्टर, ब्लू प्रोडक्ट प्राइवेट लिमिटेड टूर एंड ट्रेवल्स में डील करते हैं। उन्होंने कहा कि अभी हम वेडिंग का काम करते हैं। हम लोगाें का ज्यादा बिजनिस यूएस व कैनेडा से आता है। ज्यादातर हम अभी डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए देश के केरल या राजस्थान स्टेट में प्लान करते हैं। पर अभी वह मध्य प्रदेश में बहुत संभावनाएं देख रही हूं। चंबल काफी साफ-सुथरा है और यहां मध्य प्रदेश सरकार काफी प्रयास कर रही है। मैं, देख रही हूं कि यहां काफी फाइव स्टार होटल्स आ रहे हैं। नए होटल एंड रिसोर्ट ला रहे हैं, रोजगार मिलेगा तो क्राइम रेट कम गिरेगा ग्वालियर मैनेजमेंट एसोसिएशन के मुखिया अशोक शर्मा ने बताया कि हम एक बड़ा होटल बनाने जा रहे हैं। एमपी टूरिज्म से हमको सहयोग मिला है। जल्द हमारा यह होटल एंड रिसोर्ट बनकर तैयार होगा। ग्वालियर-चंबल संभाग जो अभी तक क्राइम को लेकर बदनाम है उसकी पहचान बदलने वाली है। होटल एंड रिसोर्ट इंडस्ट्री आएगी तो यूथ को रोजगार मिलना शुरू हो गया है। जिसके बाद अपने आप ग्वालियर चंबल की तस्वीर बदल जाएगी।

कान्क्लेव के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव।

कान्क्लेव के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव।

3500 करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव आए ग्वालियर में रीजनल टूरिज्म कॉन्क्लेव में देश के कई शहरों से निवेशक आए थे। जिसमें वेडिंग इंडस्ट्री, होटल एंड रिसोर्ट इंडस्ट्री, टूरिज्म इंडस्ट्री के कई बड़े चेहरे आए थे। सीएम मध्य प्रदेश डॉ. मोहन यादव ने मंच से घोषणा की है कि ग्वालियर में 3500 करोड़ से ज्यादा के निवेश प्रस्ताव आए हैं। यह प्रस्ताव होटल एंड रिसोर्ट व टूरिज्म इंडस्ट्री से आए हैं। यह तो अभी शुरुआत है आगे यह और भी बढ़ने जा रहे हैं। अब लोगों की सोच ग्वालियर को लेकर बदलने लगी है।

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *