Coconut Water: किन लोगों को नहीं पीना चाहिए नारियल पानी? शौकीन जरूर जान लें, वरना…

Who Should Avoid Coconut Water: नारियल पानी को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद ड्रिंक माना जाता है. यह नेचुरल ड्रिंक है और इसका सेवन करने से शरीर हाइड्रेटेड रहता है. नारियल पानी शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की पूर्ति करने और पाचन तंत्र सुधारने में भी मदद करता है. अक्सर लोग बाजार में चलते-फिरते नारियल पानी पी लेते हैं. माना जाता है कि कोकोनट वॉटर सभी के लिए लाभकारी होता है. हालांकि यह सभी लोगों के लिए ठीक नहीं माना जा सकता है. कुछ लोगों के लिए नारियल पानी पीना नुकसानदायक भी हो सकता है. आपको बताएंगे कि किन लोगों को नारियल पानी से अवॉइड करना चाहिए.

ऐसे लोग नारियल पानी से करें परहेज (Who Should Avoid Coconut Water)

लो ब्लड प्रेशर के मरीज बनाएं दूरी – नारियल पानी में पोटैशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करता है. हाई बीपी वाले लोगों के लिए यह फायदेमंद है, लेकिन जिन लोगों का ब्लड प्रेशर पहले से ही कम होता है, उनके लिए नारियल पानी नुकसानदायक हो सकता है. लो बीपी के मरीज ज्यादा नारियल पानी पिएंगे, तो इससे बीपी ज्यादा डाउन हो सकता है. ऐसी कंडीशन में चक्कर आना, थकान, धुंधला दिखना या बेहोशी जैसी कंडीशन पैदा हो सकती है.

किडनी पेशेंट्स भी करें अवॉइड – किडनी का काम शरीर से टॉक्सिक एलीमेंट्स और एक्स्ट्रा मिनरल्स को बाहर निकालना होता है. जब किडनी सही से काम नहीं कर रही होती, तो पोटैशियम का स्तर शरीर में बढ़ सकता है. नारियल पानी में पोटैशियम ज्यादा मात्रा में होता है और इसे पीने से किडनी के मरीजों के शरीर में पोटैशियम का संतुलन बिगड़ सकता है. इससे दिल की धड़कन अनियमित होना, मांसपेशियों की कमजोरी और दिल का दौरा पड़ने जैसी गंभीर समस्याएं भी हो सकती हैं.

डायबिटीज वाले लोग बरतें सावधानी – नारियल पानी में नेचुरल शुगर होती है, जो स्वाद में हल्की मीठी होती है. यह प्रोसेस्ड शुगर से बेहतर है, लेनिक फिर भी डायबिटीज के मरीजों को इसे सावधानीपूर्वक और कम मात्रा में पीना चाहिए. दिन में 1 कप से ज्यादा नारियल पानी पीने से ब्लड शुगर लेवल में अचानक उछाल आ सकता है. ऐसे में शुगर का अनकंट्रोल होने का खतरा रहता है. अगर आप इंसुलिन या दवाइयों का सेवन कर रहे हैं तो डॉक्टर की सलाह के बिना इसे न पिएं.

एलर्जी वाले लोग भी करें परहेज – हर व्यक्ति का शरीर अलग तरीके से प्रतिक्रिया करता है. कुछ लोगों को नारियल या इससे बने प्रोडक्ट्स से एलर्जी हो सकती है. ऐसे में नारियल पानी पीने से उनके शरीर में एलर्जिक रिएक्शन हो सकता है. इससे त्वचा पर लाल चकत्ते, खुजली, सूजन, सांस लेने में दिक्कत या उल्टी जैसी समस्याएं हो सकती हैं. इसलिए अगर किसी को पहले से नारियल से जुड़ी एलर्जी हो, तो नारियल पानी का सेवन न करें और इस बारे में डॉक्टर से सलाह लें.

सर्जरी से पहले और बाद में न करें सेवन – कई बार डॉक्टर सर्जरी के पहले और बाद कुछ चीजें खाने-पीने से मना करते हैं, ताकि दवाइयों और शरीर की क्रिया में रुकावट न आए. नारियल पानी ब्लड प्रेशर को कम करने वाला पेय है, जिससे सर्जरी के दौरान या बाद में ब्लड प्रेशर अचानक गिर सकता है और यह जोखिम पैदा कर सकता है. यही वजह है कि किसी भी सर्जिकल प्रक्रिया के पहले कम से कम दो हफ्ते और बाद में भी कुछ समय तक नारियल पानी नहीं पीना चाहिए.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *