Last Updated:
US-Venezuela tensions: अमेरिकी युद्धपोतों और सैनिकों की हलचल से वेनेजुएला में खलबली मच गई है. राष्ट्रपति मादुरो ने सेना को तैयार रहने का आदेश दिया है.
अमेरिका ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति पर 50 मिलियन डॉलर का इनाम रखा है.वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो एक बार फिर सुर्खियों में हैं. अमेरिका से बढ़ते तनाव के बीच मादुरो ने अपनी सेना को तैयार रहने का आदेश दिया है. उनका कहना है कि वेनेजुएला के समुद्री तट के पास अमेरिकी युद्धपोत, एक परमाणु पनडुब्बी और करीब 4,500 सैनिक मौजूद हैं. मादुरो का आरोप है कि ये सब मिलकर एक तरह की घेराबंदी है, जो संयुक्त राष्ट्र चार्टर के खिलाफ है.
इसी हालात को देखते हुए मादुरो लगातार फौजी ठिकानों का दौरा कर रहे हैं. वहां जाकर वो सैनिकों से मुलाकात करते हैं और देशभक्ति रैलियां निकाल रहे हैं. मादुरो का साफ कहना है कि अगर अमेरिका ने हमला किया तो वेनेजुएला चुप नहीं बैठेगा.
Venezuelan dictator Maduro prepares country’s army for possible clashes with the U.S
He claimed the presence of several American warships, a nuclear submarine, and 4,500 troops near Venezuela’s shores amounts to a “hostile siege that violates the UN Charter.”
.