पाली जिले में 70 वर्षीय बुजुर्ग की सांप पकड़ने की कोशिश में मौत हो गई. सर्प विशेषज्ञों का कहना है कि लोग अक्सर सोशल मीडिया और यूट्यूब वीडियो देखकर सोच लेते हैं कि सांप पकड़ना आसान है. लेकिन यह सोच जानलेवा साबित हो सकती है. विशेषज्ञ स्माइल रंगरेज बताते हैं कि सांप को बिना अनुभव और प्रशिक्षण के छूना भी जान जोखिम में डालना है. .