मर्लिन मुनरो का वो ग्लैमरस गाउन, जिसे पहन गाया था ‘हैपी बर्थडे मिस्टर प्रेसीडेंट’, कुछ ही दिन बाद हुई थी रहस्यमयी मौत

Last Updated:

Marilyn Monroe Happy Birthday Mr President dress: आपको जानकर हैरानी होगी कि यह ड्रेस पहली बार नीलाम नहीं हो रही. साल 1999 में इसे करीब 12 लाख डॉलर में खरीदा गया था. इसके बाद 2016 में एक और नीलामी में यह रिकॉर्ड…और पढ़ें

Story: मर्लिन मुनरो का वो ड्रेस, जिसने बना दी थी दुनिया की सबसे बड़ी सुर्खी!मर्लिन मुनरो का यह गाउन आज भी उतना ही चर्चित और ग्लैमरस है जितना 60 साल पहले था.
साल 1962, न्यूयॉर्क का मैडिसन स्क्वेयर गार्डन. रोशनी कम हुई, मंच पर परदे हटे और सामने आईं हॉलीवुड की सबसे चर्चित अदाकारा मर्लिन मुनरो. भीड़ की सांसें थम-सी गईं. हर कोई उस पल का गवाह बनने को बेताब था. मर्लिन ने जब अपने होंठों से वो जादुई शब्द निकाले—“हैपी बर्थडे, मिस्टर प्रेसीडेंट…” तो पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा. यह महज़ एक गाना नहीं था, बल्कि इतिहास का वो पल था जिसने ग्लैमर, राजनीति और रहस्य को एक साथ जोड़ दिया.

उस वक्त मर्लिन ने जो गाउन पहना था, वह किसी साधारण ड्रेस से अलग था. हाथ से सिला हुआ, स्किन-फिट, चमचमाते रत्नों और ग्लिटर से सजा हुआ यह ड्रेस इतना पतला था कि देखने वाले को लगता था जैसे मर्लिन ने कुछ पहना ही नहीं. इसे खासतौर पर डिजाइनर जीन लुई ने उनके लिए तैयार किया था. कहा जाता है कि ड्रेस इतना टाइट था कि मर्लिन को इसे पहनने के लिए स्टेज पर आने से ठीक पहले सिलना पड़ा.

अब यही ड्रेस एक बार फिर सुर्खियों में है. बीबीसी की एक खबर के मुताबिक,17 नवंबर को लॉस एंजेल्स में इस पोशाक को फिर से नीलामी के लिए रखा जा रहा है और इसकी शुरुआती कीमत करीब 30 लाख डॉलर (लगभग 25 करोड़ रुपये) आंकी गई है. यह वही ड्रेस है जो फैशन और पॉप कल्चर के इतिहास में ‘आइकॉनिक पीस’ के तौर पर दर्ज है.

क्यों खास है यह ड्रेस?
दरअसल, यह ड्रेस सिर्फ एक कपड़ा नहीं बल्कि एक कहानी है—एक महिला की, जिसने अपनी आवाज़ और अदाओं से दुनिया को दीवाना बनाया. जब मर्लिन मुनरो ने अमेरिकी राष्ट्रपति जॉन एफ. केनेडी को मंच पर यह गाना गाया था, तो उस पल ने राजनीति और ग्लैमर के बीच की सीमाएं तोड़ दी थीं. आज भी यह परफॉर्मेंस लोगों की यादों में ताज़ा है.

परफॉर्मेंस के बाद उठे सवाल
दिलचस्प बात यह है कि इस गाने के कुछ ही दिन बाद मर्लिन मुनरो की रहस्यमयी मौत हो गई थी. उनकी मौत को लेकर आज भी तरह-तरह की बातें होती हैं—क्या यह साजिश थी, क्या यह एक्सीडेंटल था या फिर आत्महत्या? इस रहस्य ने इस ड्रेस को और भी खास बना दिया. क्योंकि यह उस आखिरी सार्वजनिक पलों में से एक था, जब दुनिया ने मर्लिन को उनके पूरे जलवे के साथ देखा.

View this post on Instagram

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *