अशोकनगर के शाढ़ौरा स्थित बालिका सीनियर छात्रावास में खाने की गुणवत्ता को लेकर गंभीर लापरवाही सामने आई है। शुक्रवार रात छात्राओं को परोसे गए भोजन में इल्लियां मिलीं। छात्राओं ने जब नगर परिषद कार्यालय में शिकायत करनी चाही, तो वह बंद मिला। इसके बाद वे क
.
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी, तहसीलदार और खाद्य सुरक्षा अधिकारी लीना नायक मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान छात्रावास में बनाए गए दलिया और सब्जी में इल्लियां पाई गईं। अधिकारियों ने जब रसोईघर में जाकर निरीक्षण किया, तो वहां रखा आटे का कट्टा भी खराब हालत में मिला जिसमें कीड़े रेंगते देखे गए।
दोनों खाद्य सामग्री के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं।
दलिया में इल्लियां और आटे में कीड़े मिले छात्राओं ने अधिकारियों को बताया कि वर्तमान में उनकी परीक्षाएं चल रही हैं, और इस तरह का दूषित भोजन उन्हें बीमार कर सकता है। छात्रावास की अधीक्षिका उस समय मौके पर मौजूद नहीं थीं, जिन्हें तत्काल बुलाया गया। पूरी कार्रवाई रात 10 बजे तक चली।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी लीना नायक ने पुष्टि की है कि दलिया में इल्लियां और आटे में कीड़े मिले हैं। दोनों खाद्य सामग्री के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। मौके पर ही अधिकारियों ने तुरंत प्रभाव से राशन बदलने और सफाई की व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए हैं।
जांच जारी, जिम्मेदारों पर कार्रवाई की उम्मीद इस मामले ने छात्रावास प्रबंधन पर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासनिक स्तर पर फिलहाल जांच जारी है और जल्द ही जिम्मेदारों पर कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है।

.