कब्ज से लेकर हाई बीपी तक! यह सूपरफूड है हर समस्या का हल, जानिए कैसे करें सेवन

Last Updated:

Anjeer Khane Ke Fayde: अंजीर एक ऐसा प्राकृतिक सुपरफूड है जो सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद है. खासकर सुबह खाली पेट भीगे अंजीर का सेवन पाचन सुधारने, कब्ज दूर करने, हड्डियों को मजबूत करने, हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने, और त्वचा को ग्लोइंग बनाने में मदद करता है. आयरन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर अंजीर एनीमिया और त्वचा संबंधी समस्याओं के लिए भी लाभदायक है. नियमित सेवन से वजन घटाने में भी सहायता मिलती है.

बदलती जीवनशैली और खराब खानपान के बीच अगर कोई छोटा-सा फल बड़े-बड़े फायदे दे रहा है तो वह है अंजीर. सूखा या भीगा हुआ अंजीर सेहत के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है. यह शरीर में एनर्जी बनाए रखने में मददगार है.

news 18

खासतौर पर सुबह खाली पेट 2 से 3 अंजीर भिगोकर खाने से शरीर को कई प्रकार के पोषक तत्व मिलते हैं, जो दिनभर एनर्जी बनाए रखते हैं और लंबे समय तक बीमारियों से बचाते हैं.

news 18

डॉक्टरों और आयुर्वेद विशेषज्ञों के अनुसार, भीगे अंजीर में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो पेट की सफाई में मदद करता है. खासकर जिन लोगों को रोज़ कब्ज की समस्या रहती है, उनके लिए यह रामबाण उपाय है. भीगा अंजीर आंतों की कार्यक्षमता को बढ़ाता है और पेट को हल्का बनाए रखता है.

news 18

अंजीर में मौजूद कैल्शियम और फॉस्फोरस हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायक होते हैं. साथ ही इसमें पोटेशियम भी होता है जो हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करता है. नियमित सेवन से हृदय संबंधी समस्याओं का खतरा भी घटता है.

tip and triks

आयरन से भरपूर अंजीर शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ाता है और एनीमिया से पीड़ित लोगों के लिए उपयोगी होता है. इसके अलावा, इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को निखारते हैं और मुंहासे, झुर्रियों से भी बचाते हैं. अंजीर के सेवन से त्वचा हेल्दी और ग्लोइंग दिखती है.

news 18

अंजीर में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है जो भूख को कंट्रोल करता है.इससे ओवरईटिंग की समस्या नहीं होती और वजन धीरे-धीरे घटने लगता है. यह एक नेचुरल तरीका है जो बिना किसी साइड इफेक्ट के.वजन कम करने में मददगार है.

news 18

भीगे अंजीर का सेवन सीमित मात्रा में ही करें. ज्यादा खाने से पेट में गैस या लूज मोशन की समस्या हो सकती है. रोज़ाना 2 से 3 अंजीर पर्याप्त हैं. भीगा अंजीर एक ऐसा घरेलू सुपरफूड है, जो न सिर्फ पेट को साफ रखता है बल्कि हड्डियों, त्वचा, दिल और खून की सेहत को भी बेहतर बनाता है. रोज़ की दिनचर्या में इसे शामिल करके लंबे समय तक स्वस्थ रहा जा सकता है.

homelifestyle

रोज खाएं यह सुपरफूड, पेट की सफाई से लेकर खून की कमी तक करेगा दूर

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *