पूरे देश में इन दिनों गणेश उत्सव की धूम मची हुई है. बॉलीवुड सेलेब्स भी इस त्योहार को जोर-शोर से मना रहे हैं. इसी क्रम में सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल सलमान खान की बहन अर्पिता खान के घर हुए कार्यक्रम में साथ पहुंचीं. दोनों ने बप्पा की आरती की और विसर्जन के दौरान जमकर डांस भी किया. सोनाक्षी ने Aero Blue कलर का हैवी सूट पहने हुए थीं और जहीर ने भी मैचिंग प्रिंटेड ग्रीन कुर्ता और सफेद पायजामा पहना हुआ था. इस लुक को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. इस वीडियों को सोनाक्षी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है.