शाजापुर में शाम को हुई एक घंटे तेज बारिश: कई जगह जलभराव; विशेषज्ञ बोले- अगले 2 दिन भी बरसात के आसार – shajapur (MP) News

नगर में शाम को शुरू हुई तेज बारिश।

शाजापुर जिले में शुक्रवार शाम को तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ जोरदार बारिश हुई। करीब एक घंटे तक लगातार बारिश होती रही। इससे सड़कों पर पानी बहने लगा। मौसम विभाग के अनुसार यह स्थिति देर रात तक बनी रह सकती है।

.

मौसम विशेषज्ञ सत्येंद्र धनोतिया ने बताया है कि बारिश का यह दौर अगले दो दिनों तक जारी रह सकता है। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री रहा। आद्रता 77 प्रतिशत दर्ज की गई। दक्षिण-पश्चिमी हवाएं 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं।

नगर के कई स्थानों पर बनी जलभराव की स्थिति।

तहसील स्तर पर हुई बारिश के आंकड़े

कलेक्टर कार्यालय के भू-अभिलेख विभाग के अनुसार, इस मानसून सीजन में अब तक जिले में औसतन 742.6 मिमी (29.2 इंच) वर्षा दर्ज हो चुकी है, जबकि जिले की सामान्य वार्षिक वर्षा 987.7 मिमी (38.8 इंच) है। तहसीलों में सबसे अधिक वर्षा कालापीपल में 985 मिमी (38.7 इंच) दर्ज की गई।

इसके अलावा मो. बडोदिया में 879 मिमी (34.6 इंच), शाजापुर में 781 मिमी (30.7 इंच), शुजालपुर में 750 मिमी (29.5 इंच), अकोदिया बडोदिया में 707 मिमी (27.8 इंच) और गुलाना में 627 मिमी (24.7 इंच) वर्षा हुई है। सबसे कम वर्षा पोलायकला में 460.9 मिमी (18.1 इंच) दर्ज की गई है।

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *