Tips:आवारा पशुओं से हैं परेशान? खेतों में करें यह घरेलू उपाय, फिर नो टेंशन

Last Updated:

सागर सहित बुंदेलखंड में किसानों के लिए फसलों को बचाने की सबसे बड़ी चुनौती होती है, क्योंकि यहां जंगल पहाड़ नदियां और अच्छा वातावरण होने की वजह से खूब जंगली जानवर पाए जाते हैं. लेकिन यह जिस खेत से भी निकल जाती है उससे फसले बर्बाद हो जाती हैं. किसानों के द्वारा फसल को बचाने तरह-तरह के उपाय किए जाते हैं 

अगर आप भी आवारा मवेशियों और जंगली जानवरों की वजह से परेशान है दिन भर रखवाली करनी पड़ती है तो आज हम कुछ ऐसे घरेलू और देसी उपाय बताने जा रहे हैं जिनको अपना कर आप पूरी तरह से बेफिक्र हो सकते हैं. यह उपाय बुंदेलखंड में काफी सफल माने जाते हैं

सागर

बुंदेलखंड में जानवरों के लिए जो सबसे आसान और सरल उपाय अपनाया जाता है उसमें बिजूका है. जिसे पुतला भी कह सकते हैं. इसे खेतों के बीचों बीच खड़ा कर दिया जाता है जिससे पक्षी और जानवर दोनों डरते हैं उन्हें इंसान के होने का भय रहता है.

सरल तरीका

आजकल एक और उपाय किया जाने लगा है जो काफी कारगर भी साबित हो रहा है. किसान अपनी खेत के चारों तरफ महिलाओं की पुरानी साड़ियां बांध देते हैं जो दीवार के जैसी नजर आती है और जानवर फसल को नुकसान पहुंचाने खेत में नहीं घुसते हैं.

फसल सुरक्षित

कुछ जगहों पर जहां जंगली और पहाड़ी इलाका होता है तो वहां तीन से चार फीट ऊंची पत्थरों की बाउंड्री खेत के चारों तरफ बना दी जाती है. इसमें आवारा भविष्य और जंगली जानवर कोई नहीं घुसता है यह फसलों को सुरक्षित करने का सबसे बेहतर तरीका है जो लंबे समय तक टिकता है.

उपाय

आजकल झटका मशीन का क्रेज भी बढ़ गया है जो दो-तीन हजार के खर्चे में 40-50 का जगह को कवर कर देती है. इसमें मशीन को चालू कर जीआई तार खेत के चारों तरफ लगा देते हैं इसमें करंट झटका से आता है जिससे नुकसान नहीं होता और किसी को करंट लगता है तो वह दूर गिर जाता है.

सब्सिडी

आजकल फसलों को सुरक्षित करने के लिए तार फेंसिंग भी की जाने लगी है. तार पेंशन के लिए कृषि विभाग से सब्सिडी मिलती है सरकारी योजना का लाभ उठाकर अपने खेत को सुरक्षित कर सकते हैं.

सागर

कुछ जगहों पर जंगली जानवरों को डराने के लिए कांच की बोतल और लोहे के टुकड़े का इस्तेमाल भी किया जाने लगा है. इनको रस्सी से बांधकर खेत के चारों तरफ लटका देते हैं हवा चलने से जब यह टकराते हैं तो इनमें एक अजीब सी ध्वनि निकलती है जिसे सुनकर जानवर खेत के पास नहीं आते.

सागर

बता दें कि बुंदेलखंड में आवारा पशु और जंगली जानवरों की वजह से किसान सबसे अधिक परेशान है. उन्हें हर वक्त अपनी फसल की चिंता सताती है लेकिन यह कुछ उपाय किसानों को राहत भी दे सकते हैं.

homeagriculture

Tips:आवारा पशुओं से हैं परेशान? खेतों में करें यह घरेलू उपाय, फिर नो टेंशन

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *