Health Tips: बार-बार पिंपल्स से हो रहे हैं परेशान, इस घरेलू विधि से पाएं मुक्ति, चेहरा बनेगा चांद का टुकड़ा

Last Updated:

Pimple Removing Tips: यूं तो चेहरे पर कील-मुंहासों का चेहरे पर होना सामान्य है, लेकिन इनकी वजह से चेहरे की सुंदरता छिन जाती है. लेकिन संतुलित डाइट और खूब पानी पीकर मुंहासों से बचा जा सकता है और स्किन में भी चमक बरकरार रहती है. (रिपोर्ट: वंदना रेवांचल तिवारी)

रीवा के आयुर्वेद हॉस्पिटल में इन दिनों कील मुहांसो से परेशान ज्यादा पहुंच रहे हैं. जब हमने इस विषय पर रीवा आयुर्वेद हॉस्पिटल के डीन डाॅक्टर दीपक कुलश्रेष्ठ से बात की तो उन्होंने कील मुहांसे होने के कारण बताए. साथ ही घरेलु उपचार भी बताया.

डाॅक्टर दीपक कुलश्रेष्ठ कहते हैं कि किसे भला चेहरे पर कील, मुंहासे और दाग-धब्बे अच्छे लगेंगे, लेकिन यह एक ऐसी समस्या है, जिसका सामना ज्यादातर लोगों को करना पड़ता है. खासकर महिलाओं को मुंहासों की वजह से कॉन्फिडेंस में कमी का सामना करना पड़ता है.

pimple removing home remedies, glowing skin tips, tips to maintain skin glow in monsoon, herbal skin care tips for monsoon, pimple removing tips, skin care, glowing skin in monsoon, त्वचा की देखभाल, best anti ageing food in monsoon, acne prevention tips, diy tips to prevent acne, स्किन केयर टिप्स,

सबसे पहले तो यह जान लें कि अगर आप अपने शरीर को अच्छे से डिटॉक्स करेंगे तो आपको अंदर से स्किन प्रॉबलम्स ना के बराबर होंगी. पानी शरीर में मौजूद विषाक्त तत्वों को बाहर निकालता है, जिससे आपके शरीर के साथ ही स्किन भी हेल्दी होती है. चेहरे के कील मुंहासों से छुटकारा पाने के लिए रोजाना 8-10 गिलास पानी पीने की आदत जरूर बनाएं.

CKT 3

हरी पत्तेदार सब्जियों में विटामिन, मिनरल और फाइबर होता है, जो शरीर को अंदर से पोषण देता है. इससे आपकी स्किन भी जवान और साफ रहती है, इसलिए अपनी डेली की डाइट में पालक, मेथी, केल, ब्रोकली, खीरा, शकरकंद, गाजर और शिमला मिर्च जैसी सब्जियां शामिल करें.

फाइल 

मौसमी फलों का नियमित सेवन करें. ये आपके शरीर के लिए काफी फायदेमंद भी है. हर मौसम में फलों का सेवन आपके शरीर के साथ ही स्किन के लिए भी जरूरी होता है. यह आपको अंदर से सुंदर बनाता है.

s

जवानी की ओर कदम रखते ही हर कोई अपने चेहरे को सुंदर बनाने में लग जाते हैं, लेकिन यही वह उम्र है जब चेहरे कील-मुंहासों दाग-धब्बों से भर जाता है. दरअसल, इस उम्र में शरीर में कई तरह के परिवर्तन होने लगते हैं और कई हार्मोन का लेवल अपने चरम पर होता है.

चेहरे को साफ करते रहे-कील-मुंहासे होने पर हमेशा चेहरे को पानी से धोते रहे. जब भी बाहर से वापस आए चेहरे को जरूर धोएं. चेहरे धोने के बाद इसे तुरंत न पोछें. एक-दो मिनट के बाद मुलायम कपड़े से हल्का स्किन को टच होने दें. इसे दबाकर चेहरे को साफ नहीं करें वरना पिंपल्स फूट जाएंगे और ये स्किन में अन्य जगह भी पहुंच जाएंगे.

स्किन

डाॅक्टर कुलश्रेष्ठ ने बताया कि यदि कील-मुंहासे को कभी भी दबाएं या इसे फोड़े न या इसे झेड़े न. जैसा है वैसा ही रहने दें. यदि कील-मुंहासे से पस निकल गया तो इसमें मौजूद बैक्टिरिया या फंगस बाकी हिस्से में भी पहुंच जाएंगे और वहां भी कील-मुंहासे को जन्म दे देंगे जिससे चहरे पर गहरे दाग बन सकते हैं.

homelifestyle

PHOTOS: बार-बार पिंपल्स से हो रहे हैं परेशान, इस घरेलू विधि से पाएं मुक्ति

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *