Last Updated:
Health Benefits of Dance: डांस करना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है. यह हार्ट को मजबूत बनाता है और वजन घटाने में मदद करता है. रोज डांस करने से तनाव भी कम होता है और शरीर एनर्जेटिक रहता है. डांस इम्यूनिटी बूस्…और पढ़ें
डांस करने से हार्ट हेल्थ बेहतर हो सकती है.डांस करने से आपके दिमाग में एन्डॉर्फिन हार्मोन रिलीज होता है, जो तनाव को कम करता है और मूड को बेहतर बनाता है. यह डिप्रेशन और एंजायटी को दूर करने में मददगार है. म्यूजिक के साथ नाचना आपके मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत करता है और आपको खुश रखने में सहायक होता है. इसलिए डांस को एक तरह का मानसिक योग भी कहा जा सकता है, जो आपकी खुशी और मानसिक शांति दोनों को बढ़ावा देता है. डांस से शरीर की मांसपेशियां मजबूत और लचीली बनती हैं. नियमित डांस करने से आपकी बॉडी की फुर्ती बढ़ती है और शरीर में संतुलन भी बेहतर होता है.
डांस सिर्फ शारीरिक फायदे ही नहीं देता, बल्कि यह सामाजिक और मानसिक तौर पर भी लाभकारी है. जब आप डांस क्लास या ग्रुप में शामिल होते हैं, तो आपकी बातचीत और मेलजोल बढ़ता है. इससे आत्मविश्वास में इजाफा होता है और नए दोस्त बनते हैं. अपनी कला को लोगों के सामने पेश करने से आपका आत्म-सम्मान बढ़ता है और आप जिंदगी में ज्यादा खुश और संतुष्ट महसूस करते हैं. नियमित रूप से डांस करने से आपका इम्यून सिस्टम भी मजबूत हो सकता है.
अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. उन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में करीब 8 साल का अनुभव है. वे हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े टॉपिक पर स्टोरीज लिखते हैं. …और पढ़ें
अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. उन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में करीब 8 साल का अनुभव है. वे हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े टॉपिक पर स्टोरीज लिखते हैं. … और पढ़ें