वैष्णो देवी हादसे में मंदसौर के 3 श्रद्धालुओं की मौत, 2 अभी भी लापता

Last Updated:

Mandsaur News: वैष्णोदेवी हादसे में मध्य प्रदेश के मंदसौर के 3 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई है. 3 श्रद्धालु घायल हैं. 2 लोग अभी भी लापता है. उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने सौशल मीडिया पोस्ट कर जान गंवाने वाले श्र…और पढ़ें

वैष्णो देवी हादसे में मंदसौर के 3 श्रद्धालुओं की मौत, 2 अभी भी लापतामंदसौर के 2 तीर्थयात्री अभी भी लापता,
मंदसौर. माता वैष्णो देवी मंदिर के यात्रा मार्ग पर अर्धकुंवारी के पास पहाड़ खिसकने से बड़ा हादसा हुआ. हादसे में कई श्रद्धालुओं की जान चली गई. वहीं, इस हादसे का शिकार मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के र्शनार्थी भी हुए हैं. बताया जा रहा है कि इस हादसे में मंदसौर जिले के 3 लोगों की जान चली गई है. 2 से 3 श्रद्धलु घायल हैं. उनका इलाज चल रहा है, जबकि 2 अभी भी लापता हैं. जानकारी के मुताबिक सभी

यह सभी तीर्थयात्री रविवार को मंदसोर जिले की मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र के भीलखेड़ी गांव से वैष्णोदेवी के लिए रवाना हुए थे. बताया जा रहा है कि हादसे में एक महिला और एक पुरुष की मौत हुई है. 3 घायल हैं और 2 अब भी लापता हैं. हादसे की खबर मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भीलखेड़ी पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की.

उपमुख्यमंत्री ने मृतकों को दी श्रद्धाजंलि

उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, ‘वैष्णोदेवी मंदिर मार्ग पर हुए भूस्खलन हादसे में हमारी मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भीलखेड़ी के दर्शनार्थियों के हताहत होने की जानकारी मिली है. ग्राम भीलखेड़ी से गुर्जर समाज के तीर्थयात्री माता वैष्णोदेवी के दर्शनों के लिए ट्रेन से 23 अगस्त को रवाना हुए थे. इनमें तीन यात्रियों की दुखद मृत्यु का समाचार मिला है. दो-तीन यात्री घायल हैं और एक दो अब भी लापता हैं. हादसा दुखद है और परिवारजन पर वज्रपात है.

Preeti George

Preeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various …और पढ़ें

Preeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various … और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

वैष्णो देवी हादसे में मंदसौर के 3 श्रद्धालुओं की मौत, 2 अभी भी लापता

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *