Last Updated:
Rust Removal Tips: बरसात में नमी बढ़ते ही किचन के चाकू, सिलाई की कैंची, नल या चाबियां जंग खा जाते हैं. इन्हें बदलना मुश्किल और खर्चीला होता है..ऐसे में कुछ आसान ट्रिक्स अपनाए जिनसे ये चीजें मिनटों में साफ हो सकती हैं. खास बात ये कि इनमें इस्तेमाल होने वाला सामान हर घर में मौजूद रहता है. यह न केवल सस्ता बल्कि आसान होता है.
बरसात के मौसम में नमी बढ़ते ही घर के कई सामान पर जंग जमना आम बात है. चाहे किचन के चाकू हों, सिलाई की कैंची, बाथरूम के नल या फिर रोज़मर्रा की चाबियां जंग लगने से इनका इस्तेमाल मुश्किल हो जाता है. इन उपायों से न केवल जंग हट सकती है बल्कि पुराने सामान की चमक और धार भी वापस लाई जा सकती है. अगर आप भी मानसून में जंग की समस्या से परेशान हैं तो ये टिप्स आपके काम आ सकते हैं.

कपड़ों पर खासकर बटन के पास जंग का निशान दिखना आम बात है. इसके लिए हाइड्रोजन पेरोक्साइड और सिरका बराबर मात्रा में मिलाकर घोल तैयार करना है. इस मिश्रण को दाग वाले हिस्से पर लगाकर धीरे-धीरे रगड़ना है थोड़ी ही देर में निशान साफ हो जाएगा और कपड़ा पहले जैसा चमकने लगेगा.

अगर आपके चाकू पर जंग दिखाई दे रही है तो घबराने की जरूरत नहीं है. हल्का नमक छिड़ककर उसे पूरे ब्लेड पर फैला देना है फिर टिश्यू पेपर रखकर उस पर विनेगर डालना है. करीब 10 मिनट तक इसे ऐसे ही छोड़ दें और बाद में कपड़े से पोंछ लेना है. ये तरीका चाकू को बिना घिसाई के फिर से चमका देता है.

अगर चाबी जंग खा रही है तो उसे भी आसानी से ठीक किया जा सकता है. इसके लिए एक बाउल में कोल्ड ड्रिंक और सिरका मिलाना है और चाबी को इसमें 10 मिनट के लिए डूबा कर रखना है. इसके बाद चाबी को निकाल कर साफ कपड़े से पोछ लेना है. चाबी का जंग पलभर में गायब हो जाएगा.

बाथरूम या किचन के नल पर जंग के निशान साफ करने के लिए टूथपेस्ट, डिशवॉश लिक्विड और विनेगर को मिलाकर हल्का घोल तैयार करना है. इस स्प्रे बोतल में भरकर नल पर छिड़काव करना है और थोड़ी देर बाद इसे साफ कपड़े से पोछ लेना है. इससे जंग के निशांत तुरंत साफ हो जाएंगे और नल पहले जैसा चमकने लगेगा.

कैंची पर जंग जम जाए तो उसकी धार भी खराब हो जाती है. इसे ठीक करने के लिए एक बर्तन में टूथपेस्ट, कोल्ड ड्रिंक, बेकिंग सोडा और विनेगर मिलाकर रखना है फिर कैची को इसमें डालकर हल्का गुनगुना पानी डालकर उसको 10 मिनट तक छोड़ देना है. इसके बाद साफ कपड़े से कैंची को साफ कर देना है जिससे न केवल इसकी जंग दूर हो जाएगी बल्कि कैंची की धार भी तेज हो जाएगी.
.