Last Updated:
Health Tips: फर्रुखाबाद के कमालगंज क्षेत्र में डेंगू और वायरल बुखार का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है. जिससे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भीड़. डॉ अजय कुमार सिंह ने बचाव के लिए साफ सफाई और जांच की सलाह दी.
यह रोग बढ़ने का दिख रहा खतरा
अगर दिखे यह लक्षण तो तुरंत पहुंचें अस्पताल
फर्रुखाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कमालगंज के डॉ अजय कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इस समय डेंगू मच्छर का असर दिख रहा है. सिर में दर्द, जोड़ों में दर्द, वायरल बुखार, चक्कर आने जैसे लक्षण दिखते हैं तो अस्पताल में आकर टीएलसी जांच कराएं. साथ ही प्लेटलेट्स का परीक्षण कराएं. इस समय पर अपने आसपास जल भराव न होने दें, अगर कहीं पर गंदगी दिखाई दे तो वहां पर साफ सफाई रखें. साथ ही सरकार द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करें. अगर आप या आपके आसपास कोई व्यक्ति इन बीमारियों के संपर्क में आए तो उसे तत्काल अस्पताल में लाएं.
वहीं डॉक्टर ने बताया कि आपको कटे फटे फल नहीं खाने चाहिए. इसके साथ ही जब भी पानी का सेवन करें तो वह उबाला होना चाहिए. वहीं आप जब भी वस्त्र पहनें तो पूरी बाह की शर्ट होनी चाहिए. आसपास के क्षेत्र में जल भराव न रखें. अगर कहीं रुका हुआ पानी है तो उसे तुरंत साफ कर दें.
फर्रुखाबाद के ब्लॉक कमालगंज क्षेत्र से प्रतिदिन दर्जनों मरीज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंच रहे हैं. यहां पर सुबह से ही मरीजों की भीड़ उमड़ रही है. जिसमें सभी उम्र के लोग संक्रमित हो रहे हैं. कमालगंज क्षेत्र के प्रभावित गांव में टीम पहुंचकर ग्रामीणों का उपचार कर रही है. साथ ही मौके पर दवा वितरण किया जा रहा है. जिससे कि बढ़ रही संक्रामक बीमारियों से निजात मिल सके.