Last Updated:
How To Grow Ilaychi In Containers: घर पर गमले में इलायची(elaichi Plant) का पौधा आसानी से उगाया जा सकता है. आमतौर पर बीज 7–10 दिन में अंकुरित हो जाते हैं, लेकिन पूरी तरह मजबूत पौधा बनने में समय लगता है.अगर जगह प…और पढ़ें
इलायची को नम और हल्की मिट्टी पसंद है.घर पर इलायची उगाने का आसान तरीका (Step by Step Guide To Grow Cardamom)–
स्टेप 1: गमला तैयार करें
सबसे पहले एक कंटेनर या गमला लें और उसमें कोको पिट डालें. कोको पिट नमी को लंबे समय तक बनाए रखता है और बीज जल्दी अंकुरित हो जाते हैं. मिट्टी की सतह को हल्का समतल कर लें.
5 से 6 ताजे इलायची के दाने लें. ध्यान रखें कि दाने पुराने या सूखे न हों, वरना अंकुरण सही नहीं होगा. इन दानों को सावधानी से मिट्टी में दबा दें.
स्टेप 3: बीज को ढकें और पानी दें
बीजों को हल्के कोको पिट या मिट्टी से ढक दें. ज्यादा दबाव डालने की जरूरत नहीं है, बस इतना कि बीज पूरी तरह मिट्टी के अंदर आ जाएं. अब ऊपर से हल्का-सा पानी छिड़क दें. पानी उतना ही दें जिससे मिट्टी नम रहे, लेकिन गीली होकर चिपचिपी न बने.
स्टेप 4: ग्रीनहाउस इफेक्ट बनाएं
बीजों को जल्दी अंकुरित करने के लिए गमले को ढकना जरूरी है. इसके लिए दूसरे कंटेनर को उल्टा करके ऊपर रख दें. इससे नमी और गर्माहट बनी रहेगी और बीज जल्दी अंकुरित होंगे.
View this post on Instagram
.