Last Updated:
OBC Reservation In MP: मध्य प्रदेश में औबीसी आरक्षण के मुद्दे पर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है. इस मुद्दे पर सहमति बनाने के लिए सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है. सरकार का कहना है कि हम आरक्षण देने चाहते हैं, तो …और पढ़ें
सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक.इस आवेदन में एमपीपीएससी ने ओबीसी वर्ग के चयनित अभ्यर्थियों की पिटीशन को खारिज करने गए लगाए गए काउंटर एफिडेविट को वापस लेने का अनुरोध किया है. सुप्रीम कोर्ट में ओबीसी महासभा के वकील ने बताया कि 19 अगस्त 2025 को एमपीपीएससी ने काउंटर एफिडेविट फाइल किया था. चयनित अभ्यर्थियों ने मांग की थी कि एमपी में जब 27 फीसदी रिजर्वेशन का कानून है तो हमें भी 27 फीसदी आरक्षण के कानून की तहत नियुक्ति की जाएं. एमपीपीएससी ने अपने काउंटर एफिडेविट में इस पिटीश को खारिज करने की मांग की है.
MPPSC की ओर से सुप्रीम कोर्ट में कहा गया कि हलफनामे में औपचारिक पैराग्रामफ से जुड़ी कुछ गलतियां रह गई थी. इसके लिए बिना शर्त मांफी मांगी गई है. इन गलतियों को सुधारकर संशोधित एफिडेविट दाखिल करने की इजाजत दें.
- कमलनाथ सरकार का फैसला
- ओबीसी आरक्षण बढ़ाकर 14 फीसदी से 27 फीसदी किया गया
मार्च 2020
- हाईकोर्ट ने कमलनाथ सरकार के फैसले पर लगाई रोक
- कहा- कुल आरक्षण 50 फीसदी से ज्यादा नहीं हो सकता
- सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन
- सामान्य प्रशासन विभाग ने ओबीसी को 27 फीसदी आरक्षण देने की अनुमति दी
अगस्त 2023
- हाईकोर्ट ने 87.13 फॉर्मूला लागू किया
- 87 फीसदी पदों पर भर्ती के साथ 13 फीसदी पदों को होल्ड कर दिया गया
- हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला
- 87.13 फॉर्मूले को चुनौती देने वाली याचिकाएं खारिज
- 27 फीसदी आरक्षण का रास्ता हुआ साफ
13 फरवरी 2025
- ओबीसी आरक्षण के मुद्दे को लेकर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट
- मध्य प्रदेश हाईकोर्ट को ओबीसी 27 फीसदी आरक्षण से जुड़े किसी भी मामले की सुनवाई नहीं करने का निर्देश
22 अप्रैल 2025
- 52 पिटीशन सुप्रीम कोर्ट में ट्रांसफर की गई
- सुप्रीम कोर्ट ने सभी को स्वीकार कर लिया
- सुप्रीम कोर्ट में इस मामले को लेकर हुई विशेष सुनवाई
कांग्रेस ने सरकार को घेरा
मध्य प्रदेश में ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस लगातार सरकार को घेरती आई है. पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने आरोप लगाया कि सरकार ओबीसी आरक्षण लागू नहीं करना चाहती है. जनता को असल मुद्दों से भटकाया जा रहा है.
Preeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various …और पढ़ें
Preeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various … और पढ़ें
.