झड़ते और पतले बालों से हैं परेशान? डाइटिशियन ने बताया कैसे बनाएं घना और मजबूत

Last Updated:

Hair Growth Tips: पूर्णिया की डाइटिशियन रूखसाना अजहर ने हेयर फॉल रोकने के लिए कई उपाय बताए. इसमें नारियल तेल, प्याज तेल, सही डाइट, मेथी दाना, एलोवेरा जेल और स्ट्रेस फ्री लाइफ की सलाह दी है.

झड़ते और पतले बालों से हैं परेशान? डाइटिशियन ने बताया कैसे बनाएं घना और मजबूतइन घरेलू चीजो से खूबसूरत होंगे आपका बाल
पूर्णियाः पतले बालों को घना और मोटा करना सबकी चाहत होती है. दरअसल आजकल की भाग दौड़ भरी जिंदगी में लोगों का गलत खान-पान होने की वजह से न सिर्फ सेहत खराब होता है, बल्कि बाल भी प्रभावित हो रहे हैं. ऐसे में बाल लोगों की सुंदरता को चार चांद लगाता है. लेकिन बदलते मौसम और बदलते खान-पान के कारण लोगों को बाल झड़ने की समस्याएं लगी रहती है.

हेयर फॉल की समस्या होगी समाप्त
ऐसे में बाल को सुंदर कैसे बनाएं हर किसी लोगों की चाहत होती है. जिससे उसका बाल खूबसूरत लंबे और घने हो लेकिन हेयर फॉल की समस्या बढ़ती जा रही है. वही जानकारी देते हुए पूर्णिया के डाइट फॉर यू के डाइटिशियन रूखसाना अजहर बताती हैं कि बालों के लिए सबसे असरदार उपाय है. अगर आप अपने बालों को मोटा और सुंदर लम्बा और घना मजबूत बनाना चाहते हैं, तो आप इन आसान टिप्स की मदद से अपने बालों को झड़ने से रोक सकते हैं और घना लम्बा बना सकते हैं.

इन आसान टिप्स को करें फॉलो

डाइटिशियन रूखसाना अजहर ने कहा कि आप अपने बाल को हेयर ऑयलिंग जरूर करें हफ्ते में 2 से 3 बार नारियल का तेल, प्याज का तेल एवं शुद्ध सरसों का तेल बाल के जड़ों में लगाने से बाल को पोषण मिलता है. इससे  बाल जड़ से मजबूत होते हैं.

आप अपने लिए सही डाइट एवं प्रोटीन, आयरन और विटामिन ई से भरपूर पोषण तत्वों जैसे खाने का प्रयोग करें जैसे अंडा पालक बादाम और दाल हरी साग सब्जी का सेवन करना बाल के ग्रोथ को बढ़ाता है.

घरेलू और देशी चीजो का इस्तेमाल करे जैसे मेथी दाना का पानी एलोवेरा जेल और दही का हेयर मास्क लगाने से बाल खूबसूरत और चमकदार बनते हैं.

हिट टूल से दूरी बनाएं.बार-बार कई लोग अपने बाल को खूबसूरत बनाने के लिए स्ट्रेटनर या हेयर ड्रायर का खूब इस्तेमाल करते हैं, जिससे बाल कमजोर होता है. जबकि नेचुरल ड्राई करना बेहतर होता है. साथ ही साथ पर्याप्त नींद और स्ट्रेस फ्री लाइफ तनाव और नींद की कमी भी बाल झड़ने का बहुत बड़ा कारण होता है. ऐसे में आप तनावमुक्त रहें.

Amit ranjan

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

झड़ते और पतले बालों से हैं परेशान? डाइटिशियन ने बताया कैसे बनाएं घना और मजबूत

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *