Last Updated:
Benefits of pumpkin seeds: सीड्स कई तरह के होते हैं चिया सीड्स, खरबूजे के बीज, तरबूज के बीज,अलसी के बीज,सनफ्लावर सीड्स और कद्दू के बीज. इन सभी सीड्स में कुछ सीड्स ऐसे हैं जो सेहत के लिए वरदान साबित होते हैं. हम बात कर रहे हैं कद्दू के बीज की. जिसका सेवन सेहत को फायदा पहुंचाता है. आइये जानते हैं इसके फायदे के बारे में विस्तार पूर्वक.

कद्दू हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है. कद्दू के बीच में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमारे शरीर के लिए बहुत ही उपयोगी माने जाते है. कद्दू के कई बीमारियों के लिए रामबाण होते है.

कद्दू के बीज में विटामिन, मैग्नीशियम, आयरन, प्रोटीन और एसेंशियल फैटी एसिड्स से भरपूर होते हैं. दिल की सेहत के लिए इन बीजों में फाइबर, एंटी-ऑक्सीडेंट्स की अच्छी मात्रा होती है जो कॉलेस्ट्रोल जैसी दिक्कतों को दूर रखने में मदद करते हैं.

आप मोटापे से परेशान हो गए हैं और अपना वजन कम करना चाहते हैं तो आप कद्दू के बीजों को खा सकते हैं. बीजों के सेवन से पेट लंबे समय तक भरा रहता है. इनमें फाइबर की अच्छी मात्रा होती है जो एक्सेस फूड इंटेक को कम करने में मददगार है.

इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए कद्दू के बीजों को खा सकते हैं. कद्दू के बीज में मौजूद जिंक इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है, जिससे शरीर संक्रमणों से लड़ने में सक्षम होता है.

डायबिटीज रोगियों के लिए भी वरदान है. कद्दू के बीज ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में सहायक होते है. प्रतिदिन आप सुबह खाली पेट 5 से 6 बीज कद्दू के खा सकते है.